अमरोहाउत्तरप्रदेश

दीदी की दुकान खोलकर आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन एवं बी-एवल फाउंडेशन का महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

दीदी की दुकान चलाने वाली महिलाओं ने उन्हें सशक्त बनाने के लिए जुबिलेंट प्रबंधन का जताया आभार 

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। गजरौला में ​स्थित जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन एवं बी-एवल फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही दीदी की दुकान आजीविका परियोजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। इस परियोजना के तहत महिलाएं अपने घर से ही किराना दुकान का संचालन करती हैं, जिससे जहां एक ओर उनकी आय में वृद्धि हो रही है, वहीं दूसरी ओर समुदाय की अन्य महिलाओं को भी निःसंकोच रोज़मर्रा का सामान खरीदने के लिए एक सुरक्षित और सहज स्थान मिल रहा है। ऐसी 50 दुकान संचालक दीदियों को जुबिलेंट द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। महिलाओं ने उन्हें सशक्त बनाने के लिए जुबिलेंट का आभार व्यक्त किया।

50 महिलाओं को वितरित किए गए प्रमाण-पत्र 

बृहस्पतिवार को हाईवे किनारे स्थित जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन के ट्रेनिंग सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक रामेंद्र कुमार एवं जेबीएफ में डिप्टी मैनेजर, CSR विशाल गौरव द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इससे पूर्व उन्होंने महिलाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत और ईमानदारी के साथ कार्य करते रहने की सीख दी।

प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक उपलब्ध करा रहा ऋण

क्षेत्रीय प्रबंधक रामेंद्र कुमार ने बताया कि उनका बैंक महिलाओं को दीदी की दुकान खोलने के लिए ऋण भी उपलब्ध करा रहा है। विशाल गौरव ने बताया कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह जेबीएफ का बड़ा कदम है। उन्होंने बताया कि गजरौला, हसनपुर एवं मंडी धनौरा क्षेत्र में सौ दीदी की दुकानें संचालित हैं।

यूनिसेफ ने अपनी वेबसाइट पर किया है साझा 

जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने बताया कि जेबीएफ की इस परियोजना को यूनिसेफ ने अपनी वेबसाइट पर भी साझा किया है। वहीं कार्यक्रम में मौजूद अनीता देवी, ऊषा रानी, मीना, रिंकुल, रूबी गौतम, नीरो देवी, सोमवती देवी आदि ने बताया कि जुबिलेंट की वजह से उन्हें स्वावलंबी बनने का अवसर मिला है और दीदी की दुकान के जरिए उनकी आजीविका भी बेहतर तरीके से चल रही है। इसके लिए उन्होंने जुबिलेंट प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

ये लोग रहे कार्यक्रम में मौजूद

कार्यक्रम में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक से नीलम यादव, ज्योति, जुबिलेंट में सुरक्षा प्रमुख वीरेंद्र नेगी, एचआर हेड पुनीत तिवारी, चंदन सिंह, बूंदी सिंह, नवनीत सिंह, साजिद पाशा, मोहित, नासिर खान, राहुल, पूजा, नूर मसीह आदि भी मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!