अमरोहाउत्तरप्रदेशमेरठ
श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय वार्षिक स्पोर्टस मीट ’’एसवीयू ओयसिस-2025’’ का आगाज
जीवन की किसी भी स्पर्धा में हार नाम की कोई चीज नहीं होती या तो हम जीतते हैं, या फिर सीखते हैं, इसलिए युवा विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग अवश्य करें- डा. सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यक्ष, वेंक्टेश्वरा समूह

इस खेल महाकुम्भ में क्रिकेट, कबड्डी, गोलाफेंक, भालाफेंक, खो-खो, रस्साकसी, हाॅकी, 100 मीटर/200मीटर/5किमी रेस, बाघा दौड़, रिले रेस, बाॅलीवाल समेत 24 से अधिक खेल स्पर्धाऐं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होगें आयोजित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ’’खेलो इण्डिया’’, ’’फिट इण्डिया’’ जैसी खेल प्रोत्साहन योजनाओं से आज राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भारतीय युवा अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं- डा. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान की ओर से वार्षिक स्पोर्टस मीट ’’एसवीयू ओयसिस-2025’’ का शानदार आयोजन किया गया। जिसमें वेंक्टेश्वरा की टीमों के साथ ही जनपद की 24 से अधिक टीमों के लगभग 12 सौ खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। पांच दिनो तक चलने वाले इस खेल महाकुम्भ में शनिवार को समापन पर विजेता टीम एवं खिलाड़ियों को संस्थान की ओर से ट्राॅफी, मेडल एवं सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया जायेगा।
सोमवार को श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के मेजर ध्यानचंद ओपन खेल परिसर में ’’खेल महाकुम्भ’’ वार्षिक स्पोर्टस मीट ’’एसवीयू ओयसिस-2025’’का शुभारम्भ अन्तर्राष्ट्रीय निशानेबाज एवं एशियाड चैम्पियन अनु तोमर, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, डा. मधु चतुर्वेदी, अपर जिलाधिकारी गरिमा सिंह, उपजिलाधिकारी विभा श्रीवास्तव, युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभम चौधरी, कुलसचिव डा. पीयूष कुमार पाण्डेय आदि ने ’’स्पोर्ट्स मशाल’’ जलाकर एवं सरस्वती मां के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।

अपने सम्बोधन में संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि ने कहा कि खेल ही नहीं बल्कि जीवन की किसी भी स्पर्धा में हम कभी हारते नहीं हैं। जब हम किसी स्पर्धा में प्रतिभाग करते हैं तो या तो हम जीतते हैं या फिर सीखते हैं कि हमारे प्रदर्शन में कहां कमी रह गयी। इसलिए युवा विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग अवश्य करें।
प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने कहा कि ’’फिट इण्डिया’’ ’’खेलो इण्डिया’’ जैसी शानदार योजनाओं से आज भारतीय खिलाड़ी विश्व स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आज ’’एसवीयू ओयसिस-2025’’ के पहले दिन कबड्डी, भालाफेंक, गोलाफेंक, 100 मीटर दौड़ समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं ने अगले दौर में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि एसपी अमित कुमार आनन्द ने कहा कि खेलों से ना सिर्फ व्यक्तिगत शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण का भी सशक्त माध्यम है।

इस अवसर पर संयोजक डा. नीतू पंवार, डा. सुमन कुमारी, डा. ऐना ऐरिक ब्राउन, डा. राजवर्द्धन, डा. ओमप्रकाश गोसाई, डा. अश्विन सक्सेना, डा. एसके श्रीवास्तव, डा. योगेश्वर शर्मा, डा. थाॅमस, डा. मोहित शर्मा, डा. स्नेहलता, डा. शिल्पा रैना, डा. आसिया, डा. सहर्ष, डा. आकाश, डा. आशुतोष, डा. रीना जोशी, डा. ज्योति, डा. मंजरी राणा, अनुषा कर्णवाल, एसएस बघेल, तरुण कम्बोज, कनिष्क त्यागी, जनसंपर्क अधिकारी डा. श्रीराम गुप्ता, सचिन कुमार, मेरठ परिसर से डा. प्रताप सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।




