अमरोहाउत्तरप्रदेशमेरठ

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में ’’शिक्षित भारत से ही विकसित भारत’’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन 

- शिक्षा सिर्फ पढ़ाई मात्र नहीं बल्कि लोगों के जीवन में रोशनी के साथ राष्ट्रोन्नति का सबसे बड़ा माध्यम- डा.सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यक्ष वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान

– मूल्यपरक शिक्षा ना केवल व्यक्तिगत विकास बल्कि राष्ट्रीय उन्नति एवं वैश्विक शान्ति का मूलभूत आधार- डा. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान 

– शिक्षा में यदि संस्कार, मूल्य एवं राष्ट्रप्रेम नहीं तो उसका सम्पूर्ण उद्देश्य निरर्थक- डा. राहुल अवस्थी, विख्यात साहित्यकार, कवि एवं शिक्षाविद् बरेली 

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा।  श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी स्व. मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती (राष्ट्रीय शिक्षा दिवस) पर वेंक्टेश्वरा संस्थान में ’’शिक्षित भारत तभी विकसित भारत’’ विषय पर एक दिवसीय संगौष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभाग करते हुए देश के वरिष्ठ शिक्षाविदों ने अबुल कलाम आजाद के स्वतंत्र भारत में शिक्षा के क्षेत्र में किये गये शानदार कार्यो पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान को याद किया।

मंगलवार को अमरोहा में राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास पर स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के डा.  सीवी रमन कांफ्रेंस हाॅल में मौलाना अबुल कलाम की जयंती ’’राष्ट्रीय शिक्षा दिवस-2025’’ पर ’’शिक्षित भारत तभी विकसित भारत’’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी का शुभारंभ प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, कुलपति प्रोफेसर कृष्ण कान्त दवे, वरिष्ठ साहित्यकार डा. मधु चतुर्वेदी, विख्यात शिक्षाविद्/ कवि/ साहित्यकार डा. राहुल अवस्थी, चौधरी कामेन्द्र सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख पति, कुलसचिव प्रोफेसर पीयूष कुमार पाण्डेय आदि ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।

अपने संबोधन में प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के लिए यह सबसे बड़ा पर्व है। विकसित भारत की परिकल्पना शिक्षित भारत के बिना अधूरी है। इसमें भी शिक्षा जब तक संस्कारयुक्त, मूल्यपरक एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत नहीं हागी, जब तक वह उद्देश्यहीन है।

एक दिवसीय संगौष्ठी को कुलपति प्रोफेसर कृष्ण कान्त दवे, कुलसचिव डा. पीयूष कुमार पाण्डेय आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डा. राजेश सिंह, डा. नीतू पंवार, डा. सुमन कश्यप, डा. स्नेहलता गोस्वामी, डा. ज्योति सिंह, डा. योगेश्वर शर्मा, डा. अंजलि भारद्वाज, डा. आशुतोष, डा. दर्पण कौशिक, डा. राजवर्द्धन सिंह, डा. मोहित शर्मा, डा. आरती गुप्ता, डा. ओमप्रकाश गोसाई, डा. अश्विन सक्सेना, जनसंपर्क अधिकारी डा. श्री राम गुप्ता, ​सचिन कुमार,  मेरठ परिसर से निदेशक डा. प्रताप, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!