अमरोहाउत्तरप्रदेश
जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन ने रैली निकालकर किया पर्यावरण संरक्षण को जागरूक
गजरौला ब्लाक के गांव सुल्तानठेर में एक पेड़ मां के नाम के तहत लगाए विभिन्न प्रजातियों के पौधे

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। गजरौला में स्थित जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन (जेबीएफ) के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर रैली निकालकत पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इतना ही नहीं एक पेड़ मां के नाम के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी लगाए गए।
जेबीएफ ने ब्लाक के गांव सुल्तानठेर में ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के संबंध में जानकारी भी दी। कहा कि एक पौधा अवश्य लगाएं तभी इस धरती पर हरियाली लौटाई जा सकती है। जेबीएफ के कार्यक्रम अधिकारी विशाल गौरव, बूंदी सिंह, नवनीत सिंह, चंदन प्रसाद, राहुल कुमार, मोनू, नरेश, विनोद आदि मौजूद रहे।




