अमरोहा जनपद में 51 वारंटी गिरफ्तार, कोर्ट ने सभी को जेल भेजा
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन में विभिन्न थानों की पुलिस ने अपराध नियंत्रण को चलाया अभियान

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन में अमरोहा पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम और गैर जमानती वारंटियो को पकड़े के लिए अभियान चलाकर 51 वारंटी एवं 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया है।
रविवार को पुलिस आफिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर शाम और रात में गैर जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। थाना अमरोहा नगर द्वारा 06 वारंटी अभियुक्त, थाना अमरोहा देहात द्वारा 02 वारंटी अभियुक्त, थाना नौगावां सादात द्वारा 03 वारंटी व 01 वांछित अभियुक्त, थाना डिडौली द्वारा 09 वारंटी अभियुक्त, थाना मंडी धनौरा द्वारा 02 वारंटी अभियुक्त, थाना रजबपुर द्वारा 02 वारंटी अभियुक्त, थाना बछरायूं द्वारा 04 वारंटी अभियुक्त, थाना गजरौला पुलिस द्वारा 05 वारंटी अभियुक्त, थाना हसनपुर द्वारा 11 वारंटी अभियुक्त, थाना सैदगनली द्वारा 03 वारंटी, थाना आदमपुर द्वारा 05 वारंटी अभियुक्त व थाना रहरा द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गयी।



