अलीगढ़आगराउत्तरप्रदेशकासगंजबुलंदशहरमथुराहाथरस (महामाया नगर)

पतंजलि ब्रांड, बंधानी हींग एवं खुली बंधानी हींग का भरा सैंपल, खाद्य अधिकारियों ने मारे ताबड़तोड़ छापे

हाथरस में हल्दी पाउडर , लाल मिर्च पाउडर, बंधानी हींग और कश्मीरी मिर्च पाउडर के भरे नमूने 

 

समीर खंडेलवाल 

हाथरस।  आयुक्त,  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा सहायक आयुक्त खाद्य, अलीगढ़ मंडल, अलीगढ़  अजय जायसवाल के नेतृत्व एवं निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवंऔषधि प्रशासन की टीम द्वारा जनपद हाथरस में खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई की है। खाद्य अधिकारियों ने जिले में शनिवार की देर शाम तक छापामार कार्रवाई कीl इससे संबंधितो में हड़कंप मचा रहा।

सबसे पहले खाद्य सुरक्षा अधिकारीयों ने अजरोई रोड स्थित एसo एसo विटरन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के यहां छापमांर कार्रवाई की l वहां मौके  पर पतंजलि के लिए निर्माण कर पैक की जा रही  पतंजलि ब्रांड बंधानी हींग एवं खुली बंधानी हींग का नमूना संदेह के आधार पर जांच हेतु लिया l मौके पर ही बांधनी हींग निर्माण के लिए प्रयोग किये जा रहे अरेबिक गम का नमूना भी संदेह के आधार पर जांच के लिए लिया गया l तत्पश्चात इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शिवओम मसाले की फैक्ट्री पर छापा मारा गया मौके पर पैकिंग के लिए तैयार रखे हल्दी पाउडर , लाल मिर्च पाउडर, बंधानी हींग और कश्मीरी मिर्च पाउडर के नमूने संदेह के आधार पर जाँच हेतु लिए गए l कलवारी रोड  स्थित फर्म राधा कृष्ण विशन दास के यहां छापामार कार्रवाई में आंवला कैंडी, टूटी फ्रूटी , ऑरेंज जेली और कैंडी करौंदा के नमूने संदेह के आधार पर जांच हेतु लिए  l सभी ग्यारह नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं l अग्रिम कार्रवाई रिपोर्ट प्राप्ति के बाद की जाएगी l खाद्य सचल टीम में जनपद कासगंज के सहायक आयुक्त खाद्य 2 सुनील कुमार, सहायक आयुक्त खाद्य 2 हाथरस रणधीर सिंह, एटा के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश त्रिपाठी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हाथरस पंकज कुमार गुप्ता, जनपद एटा के खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार भारती, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हाथरस सुरेंद्र कुमार गोंड और डॉ विकास कुमार  टीम में शामिल रहे l

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!