भारत विकास परिषद मैत्री शाखा के नीरज बने अध्यक्ष, समीर मीडिया प्रभारी
अमरोहा में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवा का दोहराया संकल्प, ली शपथ

समीर खंडेलवाल
अमरोहा। भारत विकास परिषद मैत्री शाखा की नवीन कार्यकारिणी का गठन कर सर्व सहमति से नीरज माहेश्वरी को अध्यक्ष, मनु कमल गुप्ता को सचिव, अरुण रस्तोगी को कोषाध्यक्ष तथा समीर खंडेलवाल को मीडिया प्रभारी बनाया गया। संरक्षक प्रमोद कुमार गुप्ता, महिला इकाई की संयोजिका शिल्पा माहेश्वरी को आगामी सत्र संचालन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। मीटिंग में पूर्व कोषाध्यक्ष द्बारा पिछले साल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। भारत विकास परिषद में चार नए सदस्य रवि माहेश्वरी ,विनोद भार्गव, डा. मयंक अरोड़ा, एवं मनीष टंडन का स्वागत किया गया । इस मौके पर पुनीत अरोड़ा, संजय बाहेती, गौरव कपूर, अचल अग्रवाल, अजय चतुर्वेदी, अनुपम अग्रवाल, अंकित कुमार, अरुण कुमार रस्तोगी, इंद्र मोहन, संदीप मालीवाल, शालू रस्तोगी,पंकज गुप्ता, विशाल माहेश्वरी, नरेश विरमानी, अतुल अग्रवाल, प्रमोद रस्तोगी,कमल कपूर,अतुल गुप्ता,आशीष महेश्वरी आदि सदस्य मौजूद रहे।



