सिर्फ पौधरोपण के आदेश नहीं बल्कि उनकी देखभाल का जिम्मा भी सुनिश्चित करते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह परमार ने दिया सुझाव, दिखावा नहीं मन से लगाएं पौधे

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह परमार ने बताया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट पिछले कई सालों से मां के नाम एक पेड़ प्रोग्राम के माध्यम से देश भर के 10 से 15 प्रदेशों में वृक्षारोपण का कार्य कर रहा है। इसके माध्यम से अभी तक संस्था द्वारा देश में लाखों वृक्षारोपण किये जा चुके हैं। इसके अलावा पॉल्यूशन विभाग के द्वारा भी देश भर में प्राइवेट कंपनी और संस्थाओं के माध्यम से हर वर्ष करोड़ों पेड़ लगाने के लिए आदेश दिए जाते हैं और उसके माध्यम से पेड़ भी लगाए जाते हैं लेकिन अक्सर देखा जाता है कि उनकी सहीढंग से देखभाल नहीं होने के कारण वे कुछ ही दिनों में सूख जाते हैं।
इस पर चिंता व्यक्त करते हुए ऋषिपाल सिंह परमार का मानना है कि जिस तरीके से संस्थाओ द्वारा पेड़ लगाए जाते हैं वह उनकी मजबूरी जैसी होती है क्योंकि अधिकारी का आदेश है तो लगाना ही पड़ेगा। हमारा ऐसा मानना है कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और सरकारी संस्थाएं यह सुनिश्चित करें की जो वृक्षारोपण किया जा रहा है वह वृक्ष पूरी तरीके से सुरक्षित रहे। उनकी देखभाल की जाए। उनमें पानी डालने की व्यवस्था की जाए और वृक्षों पर ट्री गार्ड लगाए जाएं क्योंकि बिना ट्री गार्ड के जो पेड़ लगाए जाते हैं वे सुरक्षित नहीं रहते हैं । उनको पशुओं द्वारा खत्म कर दिया जाता है खा लिया जाता है तो हम चाहते हैं कि प्रशासन चाहे केवल 100 पेड़ लगाने की ही जिम्मेदारी कंपनियों को दें लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए कहे कि वृक्ष जीवित रहे। उनकी प्रॉपर देखभाल की जाए। क्योंकि अभी तो लाखों पेड़ जो नर्सरी में फल फूल रहे हैं उनको भी वहां से हटाकर दूसरी जगह पर ज्यादा लगाया जाता है तो उनमें से 99% पेड़ तो नष्ट हो जाते हैं। साथ ही साथ हम यह भी कहना चाहते हैं कि जो वृक्ष लगाए जाएं वह कम से कम 5 से 6 फीट की हाइट के होने चाहिए। चाहे कम पेड़ लगाएं पर पेड़ अच्छी स्थिति के होने चाहिएं। उन्होनें बताया कि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के द्वारा सुरक्षित स्थानों पर ही वृक्षारोपण किया जाता है।अभी बरसात का मौसम आने वाला है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के द्वारा इस बार भी देश भर में बड़ी संख्या में वृक्षारोपण का कार्य किया जाएगा। साथ ही साथ संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में हेल्थ चेकअप प्रोग्राम का आयोजन, नदियों के घाटों की साफ सफाई अभियान, लोगों में नदियों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूकता अभियान, रक्तदान शिविर एवं अन्य सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं । समाज के सभी वर्गों को जोड़कर और उन समाज के लोगों के लिए लाभ देने का कार्य भी संस्था द्वारा किया जा रहा है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह परमार के द्वारा संस्था के सभी पदाधिकारी को समय-समय पर सामाजिक हित के कार्यों को करने के लिए मार्गदशित किया जा रहा है जिससे समाज के युवाओं में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का पूरा एहसास रहता है।



