अमरोहाउत्तरप्रदेश

डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बच्चों से पूछा, पढ़-लिखकर क्या बनोगे?

अमरोहा डीएम ने मंडी धनौरा तहसील में ग्राम पंचायत ढयोटी के पंचायती राज कार्य व  कंपोजिट  विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने विकासखंड धनौरा की ग्राम पंचायत ढयौटी में पंचायती राज विभाग के कार्यों व कंपोजिट विद्यालय आंगनबाड़ी केंद्र का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। आरसी सेंटर का निर्माण अपूर्ण पाए जाने पर नाराजगी व्क्त करते हुए इसे शीघ पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम प्रधान से कूड़ा कलेक्शन की जानकारी लेकर घर घर कूड़ा एकत्र करने के निर्देश दिए। कहा कि लोगों को प्रेरित करें और यूजर चार्ज भी वसूलें।

शुक्रवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ग्राम पंचायत ढ्योटी पहुंचीं। उन्होंने  समूह की महिलाओं द्वारा संचालित वर्मी कम्पोष्ट सेंटर का निरीक्षण कर केचुए से खाद बनाये जाने की प्रक्रिया लागत खाद की विक्री की जानकारी ली और ऑर्गेनिक व जैविक खेती के बारे में अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करने, जैविक खाद की विक्रय कर पंचायत की आमदनी का स्रोत बनाने के निर्देश दिए।

पंचायत घर का निरीक्षण करने पर क्रियाशील ना होने पर जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंदर्यीकरण कराकर जल्द क्रियाशील किए जाने के निर्देश दिया ।  लाइब्रेरी का निरीक्षण कर अध्यनरत बच्चों से सवाल जवाब कर प्रकाश की व्यवस्था अच्छी करने और अधिक से अधिक बच्चों को लाइब्रेरी में लाकर शिक्षा देने का निर्देश दिया ।

कंपोजिट विद्यालय के निरीक्षण करने पर जिलाधिकारी ने शिक्षक गणों से पठन-पाठन की स्थिति जानी और बच्चों से सवाल-जब कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का निर्देश शिक्षकों को दिया । कहा कि,  बच्चे पढ़ लिख कर क्या बनोगे इस बारे में भी बच्चों से पूछा जाए और अच्छी मेहनत करने के प्रति प्रेरित करें। जिलाधिकारी ने बच्चों से पढ़ लिख कर क्या बनोगे आपका लक्ष्य क्या है जानकारी लेकर एक लक्ष्य चुनने के प्रति प्रेरित किया । आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने पर बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की साथ ही शिक्षण और खेल सामग्री का प्रयोग न किए जाने आंगनबाड़ी सहायिकाओं पर नाराजगी व्यक्त कर अधिक से अधिक बच्चों को आंगनवाड़ी में केंद्र में लाकर पढ़ाने के निर्देश दिया।  जिला अधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि पोषण किट समय से बच्चों और महिलाओं को दे दिया जाए। बच्चों का मोबाइल पर फीड किये जाने वाला डाटा  अपडेट रहे। गर्भवती धात्री महिलाओं का टीकाकरण समय से सुनिश्चित कराएं।  जिलाधिकारी ने बाल विकास परियोजना अधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्र का पुनः निरीक्षण कर 15 दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिया है।  सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण कर साफ सफाई कराकर क्रियाशील किए जाने के निर्देश साथ ही केयरटेकर की जांच करने के निर्देश दिया ।  अन्नपूर्णा भवन का निरीक्षण करने पर जिलाधिकारी ने कहा कि चावल, गेहूं के अलावा अन्य 35 सामग्री जो शासन के निर्देश के अनुसार अन्नपूर्णा भवन में दी जानी हैं,  उनको भी रखकर लोगों को दी जाएं ।

पंचायती राज विभाग द्वारा विकसित किये जा रहे 3 स्तरीय संरचना वाले wsp( वेस्टव स्टेबलाईजेशन पॉण्ड) के कार्य को मौके पर जाकर देखा और आवश्यक बिंदुओं पर जिला पंचायत राज अधिकारी से जानकारी लेकर मछली पालन का कार्य किये जाने के निर्देश दिया।इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी पारुल सिसोदिया, ग्राम प्रधान ज्योति सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!