निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाएगा आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट
जूम एप पर हुई ट्रस्ट की 249 वीं बैठक में पारिवारिक बजट तथा संगठन की मजबूती पर विस्तार से हुई चर्चा


नवनीत अग्रवाल
अमरोहा/नई दिल्ली। आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की बैठक डा. दिलिप कुमार की अध्यक्षता तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारी लाल सैन, राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन के संचालन में हुई। बैठक में पारिवारिक बजट तथा संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई
मुख्य वक्ता ऊषा शर्मा ने कहा कि परिवार में अपनी आय के अनुसार ही परिवार का मासिक खर्च जो परिवार करते हैं तथा जिस परिवार में बचत करने की आदत होती है वो परिवार सदैव खुशहाल रहते है। उन्होंने आय के स्रोत कम होने पर परिवार में बैठकर सभी की कार्यकुशलता का सदुपयोग करते हुए आमदनी बढ़ाने का प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
राष्ट्रीय संस्थापक एमएस ठाकुर ने कहा कि कोई भी संगठन अथवा परिवार की खुशहाली इस बात पर ही निर्भर करती है कि उस परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत है अथवा नहीं। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का सही वर्गीकरण कर क्षमता के अनुसार ही प्रयोग करना चाहिए। क्षमता से अधिक संसाधन जुटाने वाले यदि बिना प्लानिंग के ही कार्य करेंगे तो जिंदगी में हमेशा परेशान ही रहेंगे।
शिक्षा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि पारिवारिक बजट बनाते समय अपने परिवार की आय बढ़ाने के लिए ही लोन लेना चाहिए ना कि भौतिक चकाचौंध में दिखावे के लिए। उन्होंने कहा कि जो लोग भौतिक आवश्यकताओं के लिए लोन लेते हैं सदैव परेशान रहते हैं।
अमरोहा जनपद में गजरौला निवासी राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन ने कहा कि शीघ्र ही संगठन को गति देने के उद्देश्य से निष्क्रिय पदाधिकारियों के स्थान पर सक्रिय सदस्यों को जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने सभी से अपनी सदस्यता रिन्युवल कराने तथा नए सदस्यों को जोड़ने का प्रयास करने की अपील की।
इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा.श्रीओम, युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर शरण, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रिय अध्यक्ष शोभा छानीवाल, राष्ट्रीय संरक्षक राजेंद्र कुमार सैन, सुंदर सैन, एडवोकेट रविंदर बोरनारे,मांगेराम सैन,बेनिप्रसाद सैन,देवीसरन,कमलेश सैन,आदि ने विचार व्यक्त किए।



