अमरोहाउत्तरप्रदेशकन्नौजबरेलीबिजनौरमुरादाबादमेरठरामपुरसम्भल (भीम नगर)हापुड़
अमरोहा के एसपी अमित कुमार आनंद ने ली परेड की सलामी, पुलिस लाइन का निरीक्षण किया
प्रतिसार निरीक्षक को दिए स्वच्छता संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश


नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद द्वारा पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई गयी। यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट और अन्य उपकरणों की नियमित सफाई और देखरेख के बारे में दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पीआरवी वाहनों पर तैनात पुलिसकर्मियों से उनके उपकरणों और संचालन के बारे में भी पूछताछ की।
शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान एसपी द्वारा पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं/इकाईयों, एमटी शाखा, शास्त्रागार, क्वार्टर गार्द, भोजनालय, बन्दी वाहन, डॉग स्कवॉड, पीआरवी वाहन आदि का निरीक्षण किया गया । एमटी शाखा के निरीक्षण के दौरान समस्त पुलिस वाहनों के रख-रखाव के विषय में पूछताछ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये तथा ईंधन व वाहनों से संबंधित लॉग बुक सहित अन्य दस्तावेजों का अवलोकन भी किया गया । शस्त्रागार में निरीक्षण के दौरान रखे हुये शस्त्रों की साफ-सफाई आदि को देखा। क्वार्टर गार्ड के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा गार्डों की मुस्तैदी का परीक्षण किया गया तथा विषम परिस्थितियों में अपनाये जाने वाले टैक्टिस का अभ्यास भी देखा गया। प्रतिसार निरीक्षक को सुरक्षा मानकों के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश दिये । पुलिस मेस का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा शाखाओं में नियुक्त समस्त पुलिस कर्मचारियों से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी की। साथ ही समस्त शाखा प्रभारियों को रिकार्डों का सही ढंग से रख रखाव व साफ-सफाई रखने तथा राजकीय कार्य समय से सम्पादित करने के निर्देश दिए।



