अमरोहाउत्तरप्रदेश

अमरोहा की डीएम निधि गुप्ता वत्स ने पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

76 वें गणतंत्र दिवस पर एसपी अमित कुमार आनंद के नेतृत्व में  पुलिस लाइन में हुआ भव्य आयोजन

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा।  76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के कुशल नेतृत्व में पुलिस लाइन अमरोहा में भव्य परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी गयी व सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित किया गया।

रविवार को 76वें  गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के कुशल नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन अमरोहा परेड ग्राउंड पर भव्य पुलिस रैतिक परेड, पुरस्कार वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। परेड की मुख्य सलामी मुख्य अतिथि जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स द्वारा ली गई तथा ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात सभी टोलियों ने क्रमवार मार्च किया।  परेड में कुल 06 प्लाटून में नागरिक पुलिस, महिला पुलिस, एनसीसी कैडेटस व झांकियों में मोटरसाइकिल दस्ता, डायल 112, फोरेन्सिक टीम, स्वाट टीम, वायरलेस विभाग, अग्निशमन दल व दंगा नियंत्रण बल शामिल रही । इस अवसर पर  निरीक्षक सतीश चन्द्र (उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह), उ0नि0 महेश राम (सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह), मु0आ0 वीर सिहं (सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह) एवं उ0नि0 रनवीर सिंह (प्रशंसा चिन्ह सिल्वर पदक) को डीएम एवं एसपी द्वारा प्रशस्ति पत्र दिए गए। इनके साथ ही जनपद अमरोहा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जनपद के न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी व जनता के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, रैतिक परेड का दर्शकगणों द्वारा तालियों की गडगडाहट के साथ उत्साहवर्धन किया गया।

 

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!