आधार कार्ड संशोधन के नाम पर चल रही अवैध उगाही बंद कराएंः चौधरी दिवाकर सिंह
भाकियू (शंकर) ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में हसनपुर में उपजिलाधिकारी कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। भाकियू (शंकर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि किसी भी सरकारी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिएं आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र होता है। जिले में आधार कार्ड संसोधन के नाम पर डाकघर व अन्य संस्थाओं द्वारा जनता से अवैध उगाही की जा रही है। उन्होंने इसे तत्काल बंद कराने की मांग की।
बृहस्पतिवार को हसनपुर में उप जिलाधिकारी कार्यालय पर सैकड़ों किसानों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी सरदार सिंह ने की व संचालन निज़ाम प्रधान ने किया। दोपहर 2 बजे धरना स्थल पर उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी हसनपुर,चकबंदी अधिकारी हसनपुर,उपखंड अधिकारी प्रथम द्वितीय विधुत वितरण खंड हसनपुर,मुख्य गन्ना अधिकारी चीनी मिल हसनपुर, मुख्य अकाउंटेंट चीनी मिल हसनपुर व अधिशासी अभियंता विधुत वितरण खण्ड हसनपुर ने पहुंचकर किसानों से संबंधित सभी समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर समस्याओं के जल्द ही निस्तारण का भरोसा दिलाया। इससे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने धरना स्थल पर मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि चकबंदी प्रक्रिया को भृष्टाचार मुक्त करते हुए विभागीय कर्मचारियों द्वारा गलत तरीके से की गई चक आवंटन प्रकिया को निरस्त किया जाए। साथ ही बिजौरा स्थित शुगर इंडस्ट्री द्वारा कृषि भूमि में प्रदूषित पानी छोड़े जाने पर रोक लगाई जानी चाहिए। छुट्टा गौवंशीय पशुओं का स्थायी समाधान करने के साथ आवारा खूंखार कुत्तों व बंदरो की समस्या से भी निज़ात दिलाई जाए।विधुत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किसानों व आम उपभोक्ताओं का लगातार शोषण किया जा रहा है जिसे हमारा संगठन कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। मुख्यमंत्री द्वारा 5 वर्ष पूर्व हसनपुर चीनी मिल के विस्तारीकरण की घोषणा की गई थी जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। अंश निर्धारण में हो रही त्रुटियों का भी त्वरित निस्तारण किया जाना चाहिए, हसनपुर तहसील को नवीन भवन में संचालित किए जाने के साथ तहसील कार्यालय में ही रजिस्ट्रार ऑफिस-पुलिस चौकी – पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय व रामपुर रोड पर एक गेट बनवाया जाए। इसके साथ ही किसानों को यूरिया लेने पर नैनो व नैनो डीएपी जबरदस्ती उन पर न थोपी जाए।
धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से नेतराम सैनी, चौधरी धर्मवीर सिंह,राकेश रतनपुर,हरि सिंह त्यागी,नेमपाल सिंह रतनपुर,समरपाल सैनी, बबिता रानी,अशोक रानी,जरीना, पुष्पा सैनी,शेर सिंह राणा,महेश त्यागी,ओमवीर यादव,दौलतराम,रोहताश गुर्ज़र,राकेश चौहान,हरि सिंह प्रधान,अनिल भटनागर, हैप्पी त्यागी,चरंजीव,गुड्डू सैनी,कपिल यादव,जगदीश जाटव व सुखवीर भगत जी शामिल रहे।



