झोलाछाप के यहां न होने पाए प्रसव, होता मिला अथवा किसी की जान गई तो होगी सख्त कार्रवाई
अमरोहा की जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने की जिला स्वास्थ्य समिति के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यक्रमो की समीक्षा
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि झोलाछाप के यहां प्रसव न होने पाएं। झोलाछाप के यहां यदि डिलीवरी हुई और किसी की जान गई तो MOIC की खैर नहीं होगी।
बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की वैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे सभी कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा की और खराब प्रगति वाले कार्यक्रमों में सुधार करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी phc में ओपीडी बढ़ाने के निर्देश दिया । कहा कि सीएम डैश बोर्ड मे जो नए बिंदु जोड़े जा रहे हैं, उनमें कोई लापरवाही न हो। रैंक नहीं गिरनी चाहिए यह सुनिश्चित हो। जननी सुरक्षा योजना के तहत संस्थागत प्रसव सरकारी अस्पतालों में ही हों प्राइवेट में न हों। जिलाधिकारी ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के तहत आशाओं और लाभार्थियों का भुगतान प्राथमिकता से कराया जाय लंबित न रहे। बीसीजी का टीका व विटामिन K में प्रगति ठीक करने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया । कहा कि नए जन्म लेने वाले बच्चों के घर घर जाकर आशा अवश्य निरीक्षण कर लें। कोई लक्षण दिखता है तो समुचित इलाज कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जो आशा काम नहीं कर रही हैं और उनके कारण जिले की प्रगति गिर रही हो उन आशा को हटाकर दूसरी का चयन किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि डुलिस्ट के अनुसार गर्भपूर्व सभी महिलाओं की जांच हो रही या नहीं सभी moic से एक एक करके जानकारी ली और खतरे के लक्षण वाली महिलाओं को चिन्हित कर आयरन की गोली खिलवाये जाने के निर्देश दिये । सभी moic खून की कमी वाली उच्च जोखिम की महिलाओं पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये बोला कोई लापरवाही न हो । अनीमिया मुक्त भारत अभियान की समीक्षा में रहरा में प्रगति ठीक नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त कर बेसिक और आईसीडीएस के सभी बच्चों को अनीमिया की गोली खिलवाये जाने के निर्देश दिये । जिलाधिकारी ने कहा कि अधिक से अधिक बच्चे जो कुपोषित हैं उनका चिन्हाकन कर NRC में भर्ती कराया जाए। पुरुष नसबंदी में कैम्प लगाकर कार्य किया जाय। जिलाधिकारी ने NCD स्क्रीनिंग रिपोर्ट पर नाराजगी व्यक्त की बोला cho की समीक्षा किया जाए जो काम नहीं कर रहे हैं cho उनकी रिपोर्ट कार्यवाही के लिए तैयार करें। जिलाधिकारी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड सभी 70 प्लस के बनाने के लिये कैम्प लगाएं अभियान चलाकर सभी 70 प्लस वालों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाये यह सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने 100 दिन के चलाये जाने वाले टीबी अभियान को सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिये। प्रतिदिन कितनी जांच की गई, कितने मरीज आये, इसका प्रतिदिन डाटा अपलोड किया जाए । जिलाधिकारी ने कहा कि टीकाकरण की प्रगति सुधारी जाए। हसनपुर, रहरा विशेष ध्यान दें। बच्चों को आवश्यक टीके समय से लग जाएं। जिला विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसपी सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी , गजरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंहसहित अन्य अधिकारी डॉक्टर औऱ moic मौजूद रहे।



