अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में दशम दीक्षांत समारोह, डिग्री एवं मेडल पाकर खिले छात्र-छात्राओं के चहरे

– 1631  यूजी/पीजी एवं पीएचडी  के छात्र -छात्राओं को  गन्ना एवं चीनी मिल उधोग मंत्री संजय गंगवार, सांसद कंवर सिंह तंवर ने कुलाधिपति डा. सुधीर गिरि एवं प्रतिकुलाधिपति राजीव त्यागी, कुलपति डा. कृष्णकान्त दवे के साथ मिलकर प्रदान कीं उपाधियां 

– अलग अलग पाठ्यक्रमों  के  24 छात्र -छात्राओं को गोल्ड मेडल, 23 को  सिल्वर मेडल एवं दो होनहारों को दिया कुलाधिपति पदक   

– दीक्षारम्भ से शुरू हुई यह शैक्षणिक यात्रा सही मायने में तभी सफल मानी जायेगी जब आप अपने अपने  क्षेत्रों में शानदार कार्य करते हुए राष्ट्र विकास में अपनी  प्रभावी भूमिका का करेंगे निर्वहन- डा. सुधीर गिरि कुलाधिपति श्री वेंकटेश्वरा विश्विद्यालय 

– अन्त्योदय तक शिक्षा के उजाले से देश की मुख्य धारा में पिछड़ गए लोगों को आगे लाकर भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने का पुनीत काम करें – संजय गंगवार गन्ना एवं चीनी मिल मंत्री 

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। श्री वेंकटेश्वरा विश्विद्यालय का “दशम दीक्षांत समारोह ” बहुत ही शानदार तरीके से मनाया गया I जिसमें यू जी /पी जी एवं पी एच डी के 2024 बैच के कुल 1631  छात्र -छात्राओं को उपाधि प्रदान की गयी। इसके साथ ही 24  मेधावियों को स्वर्ण पदक 23 को रजत पदक एवं  2 को कुलाधिपति पदक देकर सम्मानित किया गया।  

शुक्रवार को श्री वेंकटेश्वरा विश्विद्यालय के मेजर ध्यान चंद खेल परिसर में आयोजित “वेंकटेश्वरा दशम दीक्षांत समारोह का शुभारम्भ प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार, सांसद कंवर सिंह तंवर, कुलाधिपति सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, भारतीय विश्विद्यालय संघ के पूर्व अध्यक्ष डा. डीएस चौहान,  हिम्स के चेयरमैन आचार्य डा. मनीष, कुलपति प्रोफेसर कृष्ण कान्त दवे आदि ने “दीक्षान्त शोभा यात्रा से किया।  एनसीसी  कैडेट्स एवं 28 वी वाहिनी के पी ए सी के जवानो ने बैंड पर राष्ट्रीय गीत की धुन पर परेड को सलामी दी।  

कुलाधिपति डा. सुधीर गिरि ने दी शुभकामनाएंः 

अपने संबोधन में कुलाधिपति डा. सुधीर गिरि ने कहा कि आप सभी उपाधि प्राप्त करने वाले मेधावियों को बहुत -बहुत शुभकामनाऐं देता हूं। उससे भी अधिक में हृदय की गहराईयों से आपके अभिभावकों का आभार व्यक्त करता हूं। जिन्होंने इस विश्वविद्यालय पर विश्वास जताते हुए अपने बच्चों को यहां उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेजा।  आज दीक्षान्त समारोह में गुरु दक्षिणा के रूप में  मैं आपसे मांगता हू कि आप अपने अपने कार्य क्षेत्रों में शानदार काम करते हुए इस विश्विद्यालय, अपने परिवार, समाज, प्रदेश एवं  राष्ट्र के विकास में अपना सर्वोच्च योगदान देंगे। आप अन्त्योदय तक लोगों  को मदद  पहुंचाने का काम करेंगे तभी सही मायने में आप की शिक्षा दीक्षा सफल मानी जायेगी।

प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी ने दिया सफलता का मंत्रः  

प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए कहा कि आप सभी होनहार, भीड़ से अलग हटकर स्वयं की पहचान  स्थापित करें। आप कौशल विकास, सही समय प्रबंधन एवं सकारात्मक नजरिये के साथ विपरीत परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए आगे बढ़ें।  यकीन  मानिये सफलता आपके कदमों में होंगी।

कुलपति प्रो.डा. कृष्णकांत दवे ने प्रस्तुत की आख्याः 

विश्विद्यालय के कुलपति प्रोफसर डा. कृष्ण कान्त दवे ने विश्विद्यालय  की प्रगति आख्या प्रस्तुत कर पिछले पांच वर्षों में विश्विद्यालय द्वारा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये गए शानदार कार्यों के बारे में विस्तार से बताय। 

विश्वविद्यालय की पत्रिका सृजन का हुआ आनावरणः 

इस अवसर पर विश्विद्यालय के कुल गीत का विमोचन हुवा एवं विश्विदयाल की पत्रिका “सृजन” का भी अनावरण हुआ। विश्विदयाल की ओर से कस्तूरबा गांधी प्राइमरी विद्यालय के बच्चों को पुस्तकें भेंट की गयीं एवं 120  आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जिला प्रशासन के साथ आंगनबाड़ी किट भेंट की गयीं।  

समारोह में ये लोग रहे मौजूदः 

दीक्षांत समारोह में भाजपा के जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी, शिक्षक विधायक डा. हरि सिंह ढिल्लों,  हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी, डीएम राजेश कुमार त्यागी,  एसपी कुंवर अनुपम सिंह, प्रोफेसर वीपीएस आरोड़ा,  गुरुकुल कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डा. सुमेधा, डा. मधु चतुर्वेदी, डा. नवल वर्मा, शुभम चौधरी, डा. राजेश सिंह, डा. वी एन झा, डा.  आषुतोश सिंह, डा. योगेश्वर शर्मा, डा. एसएन शाहू,  डा. टी पी सिंह, डा. ऐना ब्राउन, डा. दिव्या गिरधर, डा. ज्योति सिंह, डा. नीतू पंवार, डा. स्नेह लता, डा. शिप्ली रैना, रिंकी शर्मा, विकास भाटिया , अरुण गोस्वामी, सुनील कुमार भगवानिया, मेरठ परिसर निदेशक डा. प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि भी उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!