पूर्व मंत्री रमाशंकर कौशिक को जयंती पर दी श्रद्धांजली, अखिलेश यादव ने भी किया ट्वीट

गजरौला में उनके बस्ती स्थित आवास “अवंतिका” पर पुत्र राहुल कौशिक समेत कई अनुयायियों ने किया नमन
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। अमरोहा जनपद के गजरौला में प्रखर समाजवादी चिंतक , डा . लोहिया के अनन्य सहयोगी , समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य,नेताजी जी के आजीवन अभिन्न सहयोगी ,उत्तर प्रदेश पंचायती राज के जनक, पूर्व मंत्री/सांसद श्रद्धेय रमाशंकर कौशिक की जयंती आज उनके बस्ती स्थित आवास “अवंतिका” पर मनाई गई। बाबू जी के अनुयायियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर बाबू जी को श्रद्धांजली दी है।
पुत्र राहुल कौशिक ने ये कहाः
उनके पुत्र प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल कौशिक ने कहा कि ” बाबू जी ने जीवन में समाजवादी विचारधारा को आत्मसात किया और सुचिता की राजनीति की| उन्होंने समाज की अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया|। उनका कहना था कि समाज के पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, वंचित और शोषित वर्ग को समाज की मुख्यधारा के साथ लाना हमारी राजनैतिक प्राथमिकता होनी चाहिए। समाजवादी विचारधारा के द्वारा ही सर्वांगीण विकास हो सकता है। उनके बताए मार्ग पर चलना ही बाबू जी को सच्ची श्रद्धांजली होगी। |
ये लोग भी रहे मौजूदः
समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष विपिन कौशिक, जितांबर सिंह यादव, चौधरी राजेंद्र सिंह, रविशंकर शर्मा, पंकज कौशिक, सचिन यादव, इश्तियाक मालिक, कामिल मंसूरी,सुदीप वाल्मीकि सहित कई लोगों ने पुष्प अर्पित कर अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजली दी।
अखिलेश यादव ने भी किया ट्वीटः
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वरिष्ठ समाजवादी नेता रमाशंकर कौशिक की जयंती पर स्मरण करते हुए कहा कि कौशिक जी समाजवादी विचारधारा के लिए जीवन भर समर्पित रहे। उन्होंने उत्तर प्रदेश में मंत्री रहते हुए स्वास्थ्य एवं पंचायती राज विभाग में उल्लेखनीय कार्य किए थे। वह राज्यसभा के सदस्य भी रहे। श्री रमाशंकर कौशिक जी गजरौला अमरोहा के निवासी थे। उन्होंने मुरादाबाद और पश्चिमी यूपी में समाजवादी आंदोलन को ताकत दी थी। वह डा. राममनोहर लोहिया एवं श्रद्धेय नेता जी के निकट सहयोगी थी। (राजेंद्र चौधरी, मुख्य प्रवक्ता)
|







