अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में उतरी व्यापारी सुरक्षा फोर्म समिति

 अक्षित अग्रवाल

स्याना (बुलंदशहर)। केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारी हित व देशहित में कई कार्य किए जा रहे हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज का प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हो रहा है। उक्त बातें व्यापारी सुरक्षा फोर्म के जिलाध्यक्ष व भाजपा नेता राकेश वर्मा नेअपने प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक के दौरान कही। इस दौरान सभी व्यापारियों ने एकमत होकर भाजपा प्रत्याशी डॉ भोला सिंह को समर्थन दिया। व्यापारी सुरक्षा फोरम स्याना नगर इकाई संरक्षक रतनलाल अग्रवाल ने कहा कि संस्था से जुड़े पदाधिकारियों को संस्था के नाम के अनुरूप व्यापारियों की सुरक्षा के लिए साहस का परिचय देते हुए हर समय तैयार रहना होगा। व्यापार व व्यापारी के बिना अर्थव्यवस्था चल ही नहीं सकती तथा सरकार भी इस बात को बखूबी समझती है। सरकार प्रदेश में व्यापार को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए विशेष योजना के अनुरूप कार्य कर रही है। संस्था द्वारा व्यापारियों के शोषणकर्ताओं के बारे में सरकार को तत्काल अवगत कराया जाएगा। व्यापारी सुरक्षा फोर्म नगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि होली के त्यौहार के मौके पर सभी व्यापारी गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री की ही बिक्री करें। इस दौरान तुषार गुप्ता, अनुज गर्ग, संदीप गोयल, संजय क्षोत्रिय, संजू पंडित, कृष्ण सिंघल व विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!