नारी शक्ति अपार शक्तियों का संग्रह है-उर्मिला चौधरी

दिलावरी देवी किसान कन्या पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का शिविर
अक्षित अग्रवाल
स्याना (बुलंदशहर)। दिलावरी देवी किसान कन्या पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में गांव नयाबांस में चौथे दिन शिविर का शुभारम्भ कॉलेज प्रबंधक उर्मिला चौधरी व कालेज प्राचार्य डॉ हरीश वैश्य ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। उर्मिला चौधरी ने कहा कि नारी शक्ति अपार शक्तियों का संग्रह है। एनएसएस से छात्राओं में समाज सेवा की भावना का संचार होता है। हमारे देश की बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। इस दौरान स्वयंसेविकाओं ने शिविर में आई महिलाओं को मेहंदी लगाई व स्वच्छता अभियान के तहत गांव में साफ सफाई कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। पशु चिकित्सक डॉ नवनीत कुमार यादव ने शिविर में पशुओं में होने वाली बीमारियों से बचाव की जानकारी दी। इस दौरान कॉलेज उपप्रबंधक गीतिका चौधरी, बागेश्वर सिंह, सलमा खातून, विनय कुमार, काजल रानी, कविता शर्मा, आंचल शर्मा व विमला देवी आदि मौजूद रहे।

स्याना के गांव नयाबांस में स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई करती स्वयंसेविकाएं



