अमरोहा लोकसभा क्षेत्र की पहली पसंद बने डॉ. सोरन सिंह चौधरी

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। डॉ सौरन सिंह चौधरी जिला अमरोहा के ग्राम मेहमदी पोस्ट कौराला के साधारण किसान परिवार से आते हैं। बाल्यकाल मे ही पिताजी के स्वर्गवास के पश्चात कठिन परिश्रम से डॉ सोरन सिंह चौधरी ने माध्यमिक शिक्षा उतीर्ण की और उसके बाद उच्च शिक्षा मेरठ चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से ग्रहण की। मेरठ वि.वि. से स्नातक प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करके सिविल सर्विस की तैयारी की। आर्थिक तंगी बाधा बनी तो एस एस वी डिग्री कॉलेज हापुड़ मे अध्यापन कार्य करने लगे और उसके साथ बी. एड., एम. एड., एम. फिल और पी. एच. डी अर्थशास्त्र विषय में पूर्ण की और छात्र संघ चुनाव मे भी अपने हाथ आज़माये। डॉ सोरन सिंह ने स्वाभिमान और तपोबल से कुछ ही समय मे अपने दम पर 19 उच्च शिक्षा संस्थान खड़े किये और स्वयं का नाम बड़े शिक्षाविदों मे स्थापित कर लिया।
स्वयं के बचपन के अनुभव को ध्यान मे रखते हुए डॉ सोरन सिंह चौधरी ने ज्यादातर संस्थान ग्रामीण छेत्र मे बनाये ताकि बच्चो को उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों मे ना भटकना पड़े।समाज सेवा के छेत्र मे भी डॉ सोरन सिंह ने नये पर्याय स्थापित किये। चाहें वह कोरोना काल मे गाव गाँव में सैनिटाइजर छिडकाव हो , प्राथमिक विद्यालय मे पाठ्य सामग्री वितरण हो, गुरुद्वारे, मँदिर निर्माण मे और भंडारे मे सहयोग देना हो , ठिठुरति ठंड मे रजाई कंबल वितरण हो या गौशालाओं मे चारा देना और नवीनीकरण हो , हर क्षेत्र मे डॉ सोरन सिंह चौधरी ने अमरोहा लोकसभा क्षेत्र में आगे बढ़कर हिस्सा लिया है। अब 2024 लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और ऐसे मे डॉ सोरन सिंह चौधरी भी बहुत मजबूती से अपनी दावेदारी ठोक रहें हैं। ये कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगा की अमरोहा में प्रचार और जनसंपर्क मे सभी उनके सामने फीके नजर आते हैं। जनता की पहली पसंद बनकर डॉ सोरन सिंह अकेले ऐसे प्रत्याशी दिखाई देते हैं जो रिकॉर्ड जीत देने मे सक्षम हैं। देखना अब यह है क्या पार्टी भी उनपर अपना विश्वास जमा पाती है और अमरोहा लोकसभा की मुश्किल डगर मे अपनी नाव पार लगा पाती है या नहीं।




