देश के युवा मोदी को आदर्श मानकर देशहित में दे रहे योगदान-प्रांशु

नगर स्थित फार्म हाउस में हुआ भाजयुमो का युवा चौपाल कार्यक्रम
–युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं को गिनाई सरकार की उपलब्धियां
अक्षित अग्रवाल
स्याना (बुलंदशहर) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर व आदर्श मानकर देश के युवा देशहित के कार्य में अपना योगदान दे रहें हैं। भाजयुमो की ओर से 25 फ़रवरी से युवा चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इस चौपाल के माध्यम से युवाओं को सरकार की देशहित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उक्त बातें भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने नगर के बुगरासी मार्ग स्थित एक फार्म हाऊस में युवा चौपाल को संबोधित करते हुए कही। कहा कि 2024 के चुनाव में एनडीए चार सौ से अधिक सीटें जीतने जा रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा पांच साल मुफ्त राशन, आयुष्मान कार्ड, गरीबों के लिए फ्री मकान, किसान सम्मान निधि व उज्जवला योजना आदि विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग को बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है। उन्होने कहा कि कोविड के समय में जब दुनियाभर में मौतें हो रही थी तब मोदी जी के नेतृत्व में देश के वैज्ञानिकों ने कोविड वैक्सीन का उत्पादन कर देश के लोगो को महामारी से बचाया था। कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर किसानों का सम्मान किया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बदौलत ही पाकिस्तान ने अभिनंदन को सम्मान के साथ भारत को सौंपा था। इसलिए ही कहते हैं कि मोदी है तो मुमकिन है। कहा कि भाजपा सरकार ने देश को 18 एम्स अस्पताल दिए हैं। कहा कि दूसरी पार्टियों के नेता भी देश का मूड समझ रहे हैं। राज्यसभा चुनाव में सपा में हुई बगावत पर कहा कि यह तो होना ही था। देश का मूड लोग समझने लगे हैं। कार्यक्रम का संचालन शरद चौधरी ने किया। इस दौरान युवा पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सौम, भाजयुमो प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेन्द्र भाटी, भाजयुमो जिला महामंत्री केपी सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, भाजयुमो जिला मंत्री दिव्यांश त्यागी, क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा अमित त्यागी, कपिश त्यागी, कपिल त्यागी, विक्रान्त त्यागी, मनोज त्यागी, भोला लोधी, राजेश चौहान, राकेश वर्मा, सुनील अग्रवाल व आशीष त्यागी आदि मौजूद रहे।




