अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

राष्ट्र विकास की रीढ़ होने के कारण शैक्षणिक संस्थानों को राष्ट्र विकास में होगा आगे आनाःडा. सुधीर गिरि 

वेंक्टेश्वरा की विकसित भारत संकल्प के तहत गरीब मेधावी बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए कल्याणकारी निःशुल्क कोचिंग एवं कैरियर मार्गदर्शन योजना ‘‘ऑपरेशन स्माइल-2024‘‘ का समापन

– हमें भारतीय होने पर गर्व, अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए वेंक्टेश्वरा समूह का ‘‘ऑपरेशन स्माइल-2024‘‘ पिछले पांच वर्षों से गरीब मेधावियों को निःशुल्क कोचिंग देकर उनके चेहरे पर मुस्कुराहट लाने का काम कर रहा है – डा. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति एवं आधिकारिक प्रतिनिधि समूह चेयरमैन

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान में विकसित भारत संकल्प – 2047 के तहत पिछले साठ दिनों से गरीब मेधावी बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए चलाई जा रही निःशुल्क कोचिंग एवं कैरियर गाइडेन्स योजना ‘‘ऑपरेशन स्माइल-2024‘‘ का समापन हो गया। 24 दिसम्बर 2023 से चली आ रही इस योजना के तहत वेंक्टेश्वरा समूह के मेरठ गजरौला परिसर के पाँच सौ से अधिक शिक्षकों ने प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को मुरादाबाद एवं मेरठ मण्डल के चयनित एक सौ एक गाँवों जाकर में बोर्ड परीक्षार्थियों को निःशुल्क कोचिंग के साथ-साथ उनके आगामी कैरियर विकल्पों के लिए उनका मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर समूह चेयरमैन डाॅ. सुधीर गिरि ने प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी के साथ मिलकर ‘‘ऑपरेशन स्माइल योजना‘‘ में लगे शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्प यात्रा अकेले प्रधानमंत्री जी की ही जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि देश के हर जिम्मेदार नागरिक को आगे बढ़कर अपने-अपने क्षेत्रों में शानदार काम करते हुए राष्ट्र विकास के इस महायज्ञ में अपनी ओर से आहूति देनी होगी।

– विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति एवं समूह चेयरमैन डाॅ. सुधीर गिरि के आधिकारिक प्रतिनिधि डाॅ. राजीव त्यागी ने बताया कि विकसित भारत संकल्प-2047 के तहत ‘‘अन्त्योदय‘‘ तक शिक्षा की पहुँच सुनिश्चित हो सके, इसी क्रम में दो माॅह पूर्व 24 दिसम्बर 2023 को वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान ने पश्चिमी यू.पी. के गरीब मेधावी बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए ये कल्याणकारी निःशुल्क कोचिंग एवं कैरियर मार्गदर्शन योजना ‘‘ऑपरेशन स्माइल‘‘ की शानदार शुरूआत की थी, जिसमें संस्थान के योग्य अनुभवी शिक्षकों ने गाँव-गाँव जाकर बोर्ड परीक्षार्थियों को विभिन्न विषयों पर सफलता के टिप्स दिये, एवं आगामी उच्च शिक्षा के विभिन्न विकल्पों पर उनका मार्गदर्शन किया।

– इससे पहले वेंक्टेश्वरा संस्थान के डाॅ. सी.वी. रमन सभागार में ‘‘ऑपरेशन स्माईल योजना-2024‘‘ के समापन समारोह का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डाॅ. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाॅ. राजीव त्यागी, प्रधान सलाहकार प्रोफेसर वीपीएस अरोड़ा, सलाहकार आरएस शर्मा, सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलपति प्रोफेसर ऐके शुक्ला, प्रतिकुलपति डाॅ. राकेश यादव, कुलसचिव डाॅ. पीयूष पाण्डे ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर सीएफओ विकास भाटिया, डाॅ. राजेश शर्मा, डाॅ. दिव्या गिरधर, डाॅ. आशुतोष सिंह, डाॅ. ओम प्रकाश गोसाई, डाॅ. राहुल कुमार, अश्विन कुमार सक्सेना, डाॅ. राजवर्धन, डाॅ. सर्वनन्द साहू, मनीष कुमार शर्मा, अरुण कुमार गोस्वामी, मारूफ चौधरी, एसएस बघेल मेरठ परिसर से निदेशक डाॅ. प्रताप सिंह मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!