सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई 80 शिकायतें, छह का निस्तारण

डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने समय सीमा में शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश
अक्षित अग्रवाल
स्याना (बुलंदशहर)। मगंलवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 80 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें मौके पर मात्र छह शिकायतों का निस्तारण किया गया। मगंलवार को तहसील सभागार में डीएम चंद्रप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें कुल 80 लोगो द्वारा अपने शिकायती पत्र दिए गए, जिसमें मौके पर छह शिकायतों का निस्तारण किया गया। डीएम ने अधीनस्थों को शेष शिकायतों का वरीयता से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। एसएसपी श्लोक कुमार ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनी। सीएओ विनय कुमार, डीएफओ विनिता सिंह, एसडीएम देवेंद्रपाल सिंह, सीओ भास्कर कुमार मिश्रा, तहसीलदार सीपी पांडेय, बीडीओ सहेंद्र कुमार, आपूर्ति अधिकारी सुयश कृष्ण व कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।




