अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

नहीं रहे बुलंदशहर जनपद की शान 102 वर्षीय रिटायर्ड रिसालदार खुर्शीद मोहम्मद खान

अलीगढ़ में ली अंतिम सांस, पैतृक कस्बे में पार्थिक देह आने पर सैन्यकर्मियों ने दिया गार्ड  ऑफ ऑनर

अजय गर्ग 

बुगरासी (बुलंदशहर)।जनपद बुलंदशहर की शान कस्बा निवासी रिसालदार (घुड़सवार सैनिकों के नायक) खुर्शीद मोहम्मद खान का 102 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें सेना की ओर से गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आरवीसी से आए जवानों ने तिरंगा के साथ पुष्प चक्र अर्पित कर रिसालदार को गार्ड  ऑफ ऑनर दिया। 

कस्बा निवासी खुर्शीद मोहम्मद खान आठ फरवरी 1949 को सेना में भर्ती हुए थे। रिसालदार खुर्शीद मोहम्मद खान ने देश के लिए 1965 व 1971 की जंग में भाग लिया था। 28 फरवरी 1977 को खुर्शीद मोहम्मद खान सेवानिवृत्त हुए। रिसलदार लंबे समय से अलीगढ़ में रह रहे थे। 102 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया।

 बृहस्पतिवार को रिमोट वेटनरी कोर्स से आए नायब सूबेदार रविंद्र सिंह तथा राकेश कुमार ने कस्बा में पहुंच तिरंगा तथा पुष्प चक्र अर्पित करते हुए सैल्यूट के साथ रिसालदार खुर्शीद मोहम्मद खान को गार्ड  ऑफ ऑनर दिया। खुर्शीद मोहम्मद खान के बेटे आरिफ मोहम्मद खान ने बताया कि उनके पिता 1949 में मेरठ में भर्ती हुए थे। सेवानिवृत्त से पूर्व एनसीसी अहमदनगर में उनकी तैनाती की गई। इसी बीच पाकिस्तानी सैनिक के आत्मसमर्पण करने पर उन्हें सुपरविजन के लिए नियुक्त किया गया। सेवानिवृत्त से ठीक पहले फिर से उनकी अहमदनगर में पोस्टिंग की गई जहां से वे रिटायर हुए। बच्चों की बेतहर परवरिस व पढ़ाई-लिखाई को ध्यान में रखते हुए रिटायर के बाद रिसालदार खुर्शीद मोहम्मद खान अलीगढ़ में रह रहे थे। बुधवार शाम 102 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह को पैतृक कस्बा बुगरासी में लाया गया। यहां गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान परिजनों सहित कस्बे के कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

बेहतरीन एथलीट थे रिसालदार खुर्शीद मोहम्मद खान

कस्बा निवासी रिसलदार खुर्शीद मोहम्मद खान बेहतरीन एथलीट रहे हैं। आरिफ मोहम्मद खान ने बताया कि उनके पिता शार्ट पुट, हैमर थ्रो, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर व रिले रेस में अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। सबसे ज्यादा उन्हें वॉलीवाल पसंद था। वे हॉकी भी खेलते थे। एथलीट के चलते जीवन की उन्होंने एक लंबी पारी स्वस्थ रहते हुए पूरी की।

फ़ाइल फोटो रिसालदार खुर्शीद मोहम्मद खान

बुगरासी में रिसालदार खुर्शीद मोहम्मद खान को पुष्प चक्र अर्पित करते नायब सूबेदार

-बुगरासी में रिसालदार खुर्शीद मोहम्मद खान को सैल्यूट करते नायब सूबेदार रविंद्र सिंह

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!