ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

अक्षित अग्रवाल
स्याना (बुलंदशहर)। बुधवार की देर शाम कोतवाली क्षेत्र के स्टेट हाईवे मार्ग स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल के समीप ट्रक ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से साइकिल चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगो की मदद से घायल को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया।
बुधवार की देर शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव नयाबांस मजरा साहनपुर निवासी संदीप (25) नगर से मजदूरी कर साइकिल पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। इसी दौरान स्टेट हाईवे मार्ग स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल के समीप अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगो की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है। मृतक के भाई दीपक कुमार की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।



