अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

आज के दौर में कंप्यूटर और विज्ञान का ज्ञान होना बेहद जरूरीः बीईओ

गजरौला के गांव बसैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय में जेबीएफ द्वारा स्थापित मुस्कान विज्ञानशाला का उद्घाटन

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र ने कहा कि आज के दौर में विज्ञान और कंप्यूटर का ज्ञान होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन द्वारा कराए जा रहे कार्यों की प्रशंसा भी की।

बुधवार को अमरोहा जनपद के गजरौला ब्लाक में गांव बसैली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन की ओर से स्थापित मुस्कान विज्ञानशाला का उद्घाटन किया गया। हालांकि उद्घाटन मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र एवं विशिष्ट अतिथि जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन के यूनिट हेड हितेंद्र अवस्थी को करना था लेकिन दोनों ने स्कूल के ही दो बच्चों से फीता कटवाया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र ने कहा कि इस विज्ञानशाला से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी काफी ज्ञान मिलेगा। जुबिलेंट के यूनिट हेड हितेंद्र अवस्थी ने कहा कि अब शिक्षा बच्चों से दूर नहीं है। एक दौर था कि जब बच्चों को कई कई मील पैदल चलकर स्कूल जाना पड़ता था लेकिन अब सरकार ने गांवों में कई कई स्कूल खुलवा दिए हैं। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में शिक्षा के सहारे आगे बढ़ने के टिप्स भी दिए। अतिथियों ने बच्चों से सवाल जवाब भी किए और उनके जवाब सुनकर उन्हें पुरस्कृत भी किया। जुबिलेंट में सीएसआर कार्यक्रम अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि गजरौला ब्लाक के दस उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं दस इंटर कालेज में इस तरह की प्रयोगशालाएं स्थापित की जा रही हैं। स्कूल के प्रधानाध्यापक शिव नरेश ने भी जुबिलेंट प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर श्रेया वर्मा, अजमत फातिमा, बूंदी सिंह, नवनीत ग्रेवाल, मोनू कुमार, शिक्षिका इंदु आदि भी मौजूद रहे। जुबिलेंट में निदेशक सुनील दीक्षित ने बताया कि जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन शिक्षा, महिला उत्थान, जनकल्याण, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सतत कार्यशील है।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!