अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

अब एक रुपया प्रतिदिन के खर्च पर गांवों में ही मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

जुबिलेंट में कार्यकारी उपाध्यक्ष सीबी भारद्वाज ने गांव महेशरा ​में किया जुबिलेंट स्मार्ट क्लीनिक का शुभारंभ

नवनीत अग्रवाल  
अमरोहा। ग्रामीण अंचलों में रहने वालों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन ने एक और कदम आगे बढ़ाया है। अब मात्र एक रुपया प्रतिदिन के खर्च पर गांव में रहने वाले अपने स्वास्थ्य की जांच कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श ले सकते हैं। इतना ही नहीं उन्हें बाजार से बेहद कम दरों पर दवाएं भी उपलब्ध हो सकेंगीं।बृहस्पतिवार को अमरोहा जनपद में गजरौला विकासखंड के गांव महेशरा में जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन के सहयोग से जुबिलेंट स्मार्ट क्लीनिक का शुभारंभ जुबिलेंट में कार्यकारी उपाध्यक्ष सीबी भारद्वाज ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि जुबिलेंट शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला उत्थान, पर्यावरण संरक्षण के साथ ही सामाजिक सरोकार से जुड़े  विभिन्न कार्य कर रही है। इसी क्रम में जुबिलेंट स्मार्ट क्लीनिक की शुरूआत की गई है। ऐसे दस क्लीनिक गजरौला ब्लाक में खोले जाने हैं। उन्होंने बताया कि गांवों में रहने वाले एक रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अपने परिवार के सदस्यों का कार्ड बनवा सकते हैं। एक व्यक्ति को वर्ष में 365 रुपये देने होंगें। इससे वह अपना स्वास्थ्य परीक्षण गांव में ही इन क्लीनिकों में करा सकते हैं। पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड इन क्लीनिकों से विशेषज्ञ चिकित्सक भी अटैच रहेंगे। जो कि कनेक्ट होने पर रोगी को परामर्श देंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद ग्रामीणों को शहरों के चक्कर लगाने और महंगे परामर्श से मुक्ति मिल जाएगी। जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन में मेडिकल ह़ेड डाक्टर सुजिदंर फोगाट ने बताया कि यहां शुगर, ब्लडप्रेशर,थाईराइड आदि की जांचें भी कराई जा सकती हैं। इस मौके पर दूरसंचार मंत्रालय से आए संदीप भारद्वाज, जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षत, सीएसआर कार्यक्रम अधिकारी विकास कुमार,  डाक्टर नेहा, डाक्टर आरती, डाक्टर पवन, महबूब अली, रंजीत, सुमित गर्ग, जॉनी, अफजल हुसैनी, सचिन आदि भी मौजूद रहे। पहले दिन 85 रोगियों की ओपीडी की गई। 

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!