अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

श्री वेंक्टेश्वर यूनिवर्सिटी में चिकित्सक दिवस पर ​250 से अधिक चिकित्सकों किया सम्मा​नित

नवनीत अग्रवाल  

अमरोहा। चिकित्सक दिवस (डाॅक्टर्स डे) पर वेंक्टेश्वरा संस्थान एवं विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हाॅस्पिटल गजरौला के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी एवं अन्य जानलेवा बीमारियोंं के विरूद्ध दिन रात मानवता की सेवा मे लगे 250 से अधिक चिकित्सको एवं पैरामेडिकल स्टाफ को उपहार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

शनिवार को ’’वेंक्टेश्वरा के डाक्टर सीवी रमन सभागार में आयोजित ’’चिकित्सक सम्मान समारोह एवं राष्ट्रीय सेमीनार’’ का शुभारम्भ समूह चेयरमैन/कुलाधिपति डाक्टर  सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाक्टर  राजीव त्यागी, सीईओ अजय श्रीवास्तव, अभिनव गिरि एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर  आईबी राजू, डीन एकेडिमिक डाक्टर  संजीव भट् ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। इसके बाद लगातार दिन रात कोरोना एवं अन्य जानलेवा बीमारियों के विरूद्ध अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद 250 से अधिक चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह व उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रतिकुलाधिपति डाक्टर  राजीव त्यागी, सीईओ अजय श्रीवास्तव एवं डीन एकेडिमिक संजीव भट् ने उपस्थित चिकित्सको को समाज सेवा एवं राष्ट्र सेवा की शपथ दिलाते हुए मानव स्वास्थ्य को लेकर उनके योगदान को अतुल्यनीय बताया। वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डाक्टर  सुधीर गिरि ने कहा कि हजारो आपदाओं एवं वैश्विक स्वास्थ्य संकटों समेत कोरोना जैसी महामारी के खिलाफ अपनी जान की परवाह किये बिना दिन रात ड्यूटी करने वाले डाॅक्टर्स ने यह सही साबित कर दिखाया कि आखिर क्यूं उन्हे ’’भगवान का दर्जा’’ दिया जाता है। उन्हंने कहा कि चिकित्सक ना केवल चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाओ की बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र विकास की नीव है। प्रतिकुलाधिपति डाक्टर  राजीव त्यागी ने बताया कि विश्व हृदय दिवस (29 सितम्बर) पर भगवान जैसा दिल रखने वाले देश के दूसरे हाॅस्पिटल्स के चिकित्सकों को भी वेंक्टेश्वरा अपने मंच से सम्मानित करेगा।

इस अवसर पर प्रभारी कुलपति डाक्टर  राकेश यादव, कुलसचिव डाक्टर पीयूष पाण्डेय, डीन डाक्टर अतुल वर्मा, डाक्टर  इकराम ईलाही, डाक्टर  एएस ठाकुर, डाक्टर शिवम अग्रवाल, डाक्टर मोनिका देशवाल, डाक्टर  राजीव रंजन, डाक्टर रोहन त्यागी, डाक्टर  मीर शाहिद,डाक्टर  अल्ताफ, डाक्टर  नेहा, डाक्टर प्रवीन कौशिक, डाक्टर अभय भटनागर, डाक्टर सौरभ कंसल, नीतूश्रीपाल, एसएस बघेल, डाक्टर  आकाश, डाक्टर भूपेश, मेरठ परिसर से डाक्टर प्रताप सिंह, अरूण कुमार गोस्वामी, मिडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!