अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

जुबिलेंट ने अग्निकांड पीड़ितों के आंसू पोंछे, आर्थिक सहायता की प्रदान

नवनीत अग्रवाल 
गजरौला। अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा तहसील में स्थित गांव दारानगर में जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन ने अग्निकांड पीड़ितों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई है। साथ ही प्रशासनिक अफसरों से इन्हें आवासीय योजना का लाभ दिलवाने की भी सिफारिश की है।

मंगलवार की शाम गजरौला थाना क्षेत्र में रामगंगा पोषक नहर के पार स्थित गांव दारानगर में पहुंचे जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने गांव निवासी मुकेश कुमार और रमिया को 11-11 हजार रुपये के डीडी सौंपे। साथ ही अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने का अनुरोध किया। इस मौके पर जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन में मेडिकल हेड डा.सुजिंदर फोगाट भी मौजूद रहे। बता दें कि 21 अप्रैल की रात को गांव दारानगर में रहने वाले मुकेश कुमार और रमिया के छप्परनुमा घरों में बैटरी फटने से आग लग गई थी। इसमें दोनों ही परिवारों को काफी नुकसान पहुंचा था। वहीं ​पीड़ित परिवारों ने जुबिलेंट द्वारा उनकी मदद करने पर प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!