ग्रेटर नोएडा में’’इण्डिया इन्टरनेशनल एजूकेशन एक्सपो-2023’’ में श्री वेंक्टेश्वरा की रही धूम

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा/ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर के ’’इण्डिया एक्सपो सेन्टर’’ में आयोजित शिक्षा के महाकुम्भ में श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय ने आईटी, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग समेत विभिन्न तकनीकी एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों मे गरीब मेधावी छात्रो के लिए ’’पाँच करोड़’’ की स्कॉलर्शिप योजना ’’ऑपरेशन स्माइल’’ का शुभारम्भ किया।
ग्रेटर नोएडा के ’’इण्डिया एक्सपो सेन्टर’’ में आयोजित ’’इण्डिया इन्टरनेशनल एजूकेशन एक्सपो एवं कान्फ्रेंस -2023 का शुभारम्भ पूर्व पर्यटन मंत्री भारत सरकार डा. महेश शर्मा आईईएमएल के चेयरमैन डा. राकेश कुमार आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि डा. महेश शर्मा ने कहा कि नयी शिक्षा नीति के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर एवं शानदार विदेश नीति के दम पर भारत फिर से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। इस तीनदिवसीय शिक्षा महाकुम्भ में रिकार्ड दस हजार से अधिक छात्र-छात्राओ ने वेंक्टेश्वरा के ’’छात्र सेवा केन्द्र’’ पर विजिट कर विभिन्न रोजगारपरक कल्याणकारी शैक्षणिक योजनाओ के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। इस अवसर पर वेंक्टेश्वरा ने इंजीनियरिंग, आईटी, मैनेजमैन्ट आदि पाठ्यक्रमो के यूजी/पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक गरीब किन्तु मेधावी छात्र-छात्राओ के लिए अपनी पाँच करोड़ की कल्याणकारी स्कॉलर्शिप योजना ’’ऑपरेशन स्माइल’’ का शुभारम्भ किया। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने बताया कि इस स्कॉलर्शिप योजना में यूजी/पीजी में प्रवेश के लिए क्रमशः बारहवीं व ग्रेजूऐशन के प्राप्तांको एवं प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। इस अवसर पर सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलपति प्रोफेसर राकेश यादव, डा. जयन्ती, कुलसचिव प्रोफेसर पीयूष पाण्डेय, निदेशक विपणन विक्रांत चौधरी, निदेशक एडमिशन मारूफ चौधरी, डा. ज्योति सिंह, आशीष श्रीवास्तव, मेरठ परिसर से डा. प्रताप सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।








