श्री वेंक्टेश्वर यूनिवर्सिटी में पांच दिवसीय हेल्थ अवेयरनेस वीक का समापन

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर श्री वेंक्टेश्वर यूनिवर्सिटी में आयोजित पांच दिवसीय हेल्थ अवेयरनेस वीक में एसवीयू एवं वीजीआई के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता रैली, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, राष्ट्रीय स्वास्थ्य संगोष्ठी, नशामुक्त भारत एवं कन्या भ्रूण हत्या निषेध को लेकर नुक्कड़ नाटिका, क्विज कम्पीटिशन समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास पर स्थित श्री वेंक्टेश्वर यूनिवर्सिटी में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर7 अप्रैल) को वेंक्टेश्वरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइन्सेज एवं वीजीआई0 मेरठ के संयुक्त तत्वावधन में पांच दिवसीय ’हेल्थ अवेयरनैस वीक’ का समापन हुआ। इस हैल्थ अवेयरनैस वीक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य संगोष्ठी, पोस्टर प्रदर्शनी, नशा मुक्त भारत एवं भ्रूण हत्या निषेध विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। मंगलवार को वेंक्टेश्वरा संस्थान के डाक्टर सीवी रमन सभागार में ’’हेल्थ अवेयरनैस वीक’’ के समापन समारोह का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी, डीन एकेडमिक डाक्टर संजीव भट्, अभिनव गिरि, मेजर डाक्टर विनय कुमार, कर्नल डाक्टर अतुल वर्मा आदि ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओ को समूह चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि ने प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी के साथ मिलकर स्मृति चिन्ह एवं सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया। समूह चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में आज अंत्योदय तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच स्थापित हो चुकी है।
इस अवसर पर सीईओ अजय श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर आईबी राजू, प्रभारी कुलपति डाक्टर राकेश यादव, कुलसचिव पीयूष पाण्डेय, मेरठ परिसर से डाक्टर प्रताप सिंह, डाक्टर बीएस त्यागी, डाक्टर मोहसिन बिलाल, डाक्टर सीमा गुप्ता, डाक्टर शालिनी गुप्ता, डाक्टर राहुल शर्मा, डाक्टर प्रतीक बाजवा, डाक्टर अम्रितेश, डाक्टर कुलकर्णी, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।








