अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

खुशी की लहरः जुबिलेंट एग्रो एंड कन्ज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड में अधिकारी की पुत्री विनी यादव बनीं बीडीओ 

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। जनपद के गजरौला में स्थित जुबिलेंट समूह की जुबिलेंट एग्रो एंड क्न्ज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड में क्वालिटी कंट्रोल विभाग में सीनियर मैनेजर वीरेंद्र कुमार की पुत्री विनी यादव का चयन यू पी पी सी एस में खंड विकास अधिकारी बीडीओ के पद पर हुआ है। अब वह भी अफसर बि​टिया कहलाएंगीं। उन्होंने रविवार को जारी सूची में छठी रैंक हासिल की है। उनकी इस सफलता से परिजनों के साथ ही जुबिलेंट प्रबंधन में भी खुशी की लहर है।  

यू पी पी सी एस की परीक्षा में नगर की एमडीए काॅलोनी निवासी विनी यादव पिछले तीन वर्षों से दिल्ली की जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी की आवासीय कोचिंग एकेडमी में तैयारी कर रहीं थीं। उन्हें यह सफलता तृतीय प्रयास में मिली। विनी यादव गजरौला में स्थित जुबिलेंट एग्रो एंड क्न्ज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड में क्वालिटी कंट्रोल विभाग में सीनियर मैनेजर वीरेंद्र कुमार की पुत्री हैं। बेटी को मिली इस सफलता से मां मधु यादव भी काफी प्रसन्नचित्त हैं। वहीं देवेंद्र कुमार ने बताया कि विनी उनकी इकलौती संतान हैं। वह बचपन से ही कुशाग्र बुध्दि की धनी हैं। यही वजह है कि आज वह इस मुकाम तक पहुंची हैं और पूरे परिवार का नाम रोशन किया है। विनी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा नगर के विश्व बंधु एकेडमी, इण्टर तक की शिक्षा मसूरी इण्टरनेशनल स्कूल मसूरी व स्नातक की शिक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी से की। वह वर्ष 2019 से सिविल सेवा की परीक्षा में जुटीं थीं।  विनी ने सपफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरूजनों के सहयोग को दिया। वहीं जुबिलेंट एग्रो एंड क्न्ज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड में प्लांट हेड देवेंद्र बंसल ने विनी यादव को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटिेड के यूनिट हेड हितेंद्र अवस्थी, निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित का कहना है कि विनी यादव की इस उपलब्धि से जुबिलेंट प्रबंधन एवं जुबिलेंट परिवार में खुशी की लहर है।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!