राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर वेंक्टेश्वरा में स्ट्रैस मैनेजमेंट’ विषय पर संगोष्ठी एवं वैक्सीनेशन जागरूकता रैली

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में ’’राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस’’ पर ’’टीकाकरण जागरूकता रैली’’ एवं ’’स्ट्रैस मेनेजमैन्ट’’ पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें ब्रहमाकुमारी माउन्ट आबू के आये लाईफ कोच बीके सुभाष एवं कोलकाता से आये बीके तपन ने छात्र-छात्राओं को वैक्सीनेशन के महत्व को समझाते हुए इसे ’’स्वस्थ भारत-आयुष्मान भारत’’ की रीढ़ बताया। कोविड वैक्सीनेशन को लेकर गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने एवं शत्-प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए विम्स की नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के 50 से अधिक स्टाफ मेंबर को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
गुरूवार को श्री वेंक्टेश्वरा संस्थान की पटेल ओपन हाउस में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर आयोजित जागरूकता रैली एवं संगोष्ठी का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि, गढ़ के पूर्व विधायक कमल मलिक, प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी, सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलपति डाक्टर राकेश यादव, ब्रहमाकुमारी केन्द्र प्रभारी बीके विमल, सीएमओ डाक्टर राजीव सिंघल आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
कुलसचिव डाक्टर पीयूष पाण्डेय, मेरठ परिसर निदेशक डाक्टर प्रताप सिंह, अलका सिंह, ब्रजपाल सिंह, दीपक, डाक्टर अनिल जायसवाल, डाक्टर नेहा जैन, डाक्टर ऐना एरिक ब्राउन, डाक्टर सीपी कुशवाहा, डाक्टर एसएन साहू, डाक्टर योगेश्वर शर्मा, डाक्टर राजवर्द्धन, डाक्टर रमेश चौधरी, डाक्टर विवेक सचान, डाक्टर राजेश सिंह, विक्रांत चौधरी, अभिषेक चटर्जी, विभोर मिश्रा, रामसेवक, अवनीश, दीपिका, एसएस बघेल, अभिषेक हुड्डा, अरूण गोस्वामी, निशा, संजीव पाल, फिरोज, विजय यादव, प्रीतपाल एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।








