अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने निवेशकोंं को किया आश्वस्त, बेफिक्र होकर करें निवेश

नवनीत अग्रवाल

 अमरोहा। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने निवेशकोंं से कहा कि आप सब ईमानदारी के साथ निर्भीक होकर निवेश करें।  किसी भी विभाग की किसी भी स्तर पर कोई दिक्कत नहीं आने दी जायेगी। अफसरों को निर्देशित करते हुए कहा कि उद्यमियों  की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के साथ हो। अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सब मिलकर अच्छा माहौल बनाएं। जनपद को इंडस्ट्रियल हब के रूप में विकसित करें। जो भी जनपद में एमओयू किए गए हैं । उनको धरातल पर उतारा जाए। और सरकार की पॉलिसी के अनुरूप उद्यमियों को हर सुविधा प्रदान की जाए ।सोमवार को अमरोहा जनपद के दौरे पर आए राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने अपने व्यस्ततम दौरे के तहत कई कार्यक्रमों में भाग लिया। सुबह को अमरोहा ​कलेक्ट्रेट सभागार में उद्यमियों एवं निवेशकों के संग बैठक ली। दोपहर को अभिनंदन बैंकट हॉल अमरोहा में दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के सेवा प्रकल्प को समर्पित मनोज जोशी की प्रस्तुति चाणक्य ज्वलंत आशिक हिंदी नाटक पोस्टर  विमोचन कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि  रहे। देर शाम को 
 अमरोहा विकासखंड की ग्राम पंचायत यहियापुर में ग्राम चौपाल का आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की  गोदभराई कर पोषण पोटली वितरण कर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की । ग्राम चौपाल में पेंशन,   राशन,  विद्युत,  सड़क,  सहित अन्य शिकायतें सामने आए पर शीघ्र ही सभी के निस्तारण  कराए जाने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष डाक्टर ऋषिपाल नागर, डाक्टर विकास अग्रवाल,  शिक्षक विधायक हरी सिंह ढिल्लो, मंडी धनौरा के विधायक राजीव तरारा, हसनपुर के विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, भाजपा युवा इकाई के जिलाध्यक्ष शुभम चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह,  महामंत्री चंद्रभान भाटी, अभिनव कौशिक, डीएम बीके त्रिपाठी, एसपी आदित्य लांग्हे, ए एस पी राजीव कुमार,  मुख्य विकास अधिकारी चंद्र शेखर शुक्ल,  अपरजिलाधिकारी भगवान शरण,  जिला विकास अधिकारी,  परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी ग्रामीणों के साथ ही भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इससे पूर्व अमरोहा जनपद की सीमा में आगमन एवं जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड के अतिथि गृह में गजरौला की ब्लाक प्रमुख मीनाक्षा चौधरी के पति भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह, हसनपुर के विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी,मंडी धनौरा के विधायक राजीव तरारा, मनमोहन सिंह सैन, पूर्व सभासद चंद्रपाल सिंह पाल , अंकुश पाल,  उत्तम सिंह प्रजापति, रविराज सिंह, डाक्टर राजीव शुक्ला एडवोकेट आदि भी मौजूद रहे।  

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!