श्री वेंक्टेश्वरा में नवभारत निर्माण में नयी शिक्षा नीति की भूमिका’’ पर राष्ट्रीय सेमीनार एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। श्री वेंक्टेश्वर यूनिवर्सिटी में देश भर से आए शिक्षाविदों, साहित्यकारों, वैज्ञानिकों एवं शोधार्थियों ने नयी शिक्षा नीति को शानदार, रोजगारपरक/ मूल्यपरक एवं ऐतिहासिक बताते हुए इस शिक्षा नीति एवं युवा शक्ति के बल पर भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने का आह्वान किया। समूह चेयरमैन डॉक्टर सुधीर गिरि ने नयी शिक्षा नीति को नवाचारों एवं तकनीक का बेजोड़ संगम बताते हुए इसे ’’बुलन्द भारत की बुलन्द तस्वीर’’ करार दिया।
शनिवार को अमरोहा जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में डॉक्टर सीवी रमन ग्रार्स कोर्ट में आयोजित ’’नव भारत निर्माण में नयी शिक्षा नीति की भूमिका’’ ’’राष्ट्रीय सेमीनार एवं शिक्षक सम्मान समारोह 2023’’ का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डॉक्चर सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉक्ट राजीव त्यागी, मुख्य अतिथि प्रोफेसर जेएस विर्क, कुलपति ओपीजेएस यूनिवर्सिटी प्रोफेसर राजेश पाठक, प्रोफेसर संजीव वर्मा, प्रिंसिपल आईसीएआर, प्रभारी कुलपति डॉक्टर राकेश यादव, परिसर निदेशक डॉक्टर प्रताप आदि ने सरस्वती माँ का प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर जेएस विर्क ने कहा कि नयी शिक्षा नीति बहुत ही शक्तिशाली, मूल्यपरक एवं नवाचारों के बेजोड़ संगम का मिश्रण है। इसके दम पर भारत फिर से विश्व गुरु बनेगा। एकदिवसीय राष्ट्रीय सेमीनार को वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉक्टर प्रशान्त यादव, डॉक्टर उमेश सिंह, एकेटीयू के उपकुलसचिव डॉक्टर डीपी सिंह ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर वीजीआई के कुलसचिव डॉक्टर रवि शंकर, शिक्षा निदेशक डॉक्टर पीसी दुबे, अलका सिंह, ब्रजपाल सिंह, दीपक कुमार, मारूफ चौधरी, विक्रांत चौधरी, पूजा शर्मा, पूजा सिंह, सुप्रिया सिंह, आईशा सिंह, विधिशा तोमर, स्कूल प्रिंसिपल संजिया वालिया, मयंक अग्रवाल, मीडिया प्रभारी विश्वास आदि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षा संकाय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉक्टर) संजय तिवारी ने किया।










