अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकृषिकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

नेपियर घास एकत्र करने को गांव-गांव घूम रहा भारतीय किसान संघ

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा।  जनपद के हसनपुर तहसील क्षेत्र में  भारतीय किसान संघ द्वारा विकास खंड गंगेश्वरी की बृहद नंदी विहार गौशाला गुरेठा के गौवंशीय पशुओं के चारे की बुआई के लिए नेपियर घास गांव गांव जाकर इकट्ठा की जा रही है।

 इसी क्रम में रविवार को विकास खंड हसनपुर के गांव भदौरा, औसामाफी, भवालपुर, बालानागल, बेगपुर मुंडा, आदि गांवों से किसानों से संपर्क कर नेपियर घास गौवंशीय पशुओं के चारे की बुआई हेतु इकट्ठा की गई। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि गाय की सेवा प्राचीन काल से ही पुण्य का काम है। हमारे ऋषि, महर्षि भी गाय के दूध को पीते आए हैं। भगवान राम के पूर्वज राजा दिलीप ने भी गौ माता की सेवा करके इच्छित फल प्राप्त किया। वर्तमान में हमारी स्वार्थवादी सोच के कारण गौमाता जंगल में भटकने के लिए विवश हैं। उन्होंने कहा कि गौशाला में सहयोग प्रदान करना न केवल सरकारी विभागों का कर्तव्य है बल्कि प्रत्येक किसान को गौशाला में सहयोग देने का संकल्प लेना चाहिए। कहा कि गौआधारित जैविक खेती करने से गाय एवं किसान दोनो का भला होगा। इस अवसर पर लेखपाल भगवान दास, जयवीर सिंह, व्रतपाल सिंह व किसान सुखदेव शर्मा, सुबोध शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, सतेंद्र सिंह, परवीन चौधरी आदि ने सहयोग प्रदान किया।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!