जुबिलेंट की कंप्यूटर प्रशिक्षणशाला में दक्ष हो रहे युवा, गजरौला में 35 छात्र-छात्राएं ले रहे हैं प्रशिक्षण

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। अमरोहा जनपद के गजरौला में स्थित जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड़ एवं जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में चल रही कंप्यूटर प्रशिक्षणशाला में युवक एवं युवतियों को कंप्यूटर का ज्ञान देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपनों में रंग भरे जा रहे हैं। यहां युवा भी प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करने के लिए मनोयोग से प्रशिक्षण ले रहे हैं।गजरौला बस्ती में नगर पालिका परिषद के कार्यालय के पास स्थित जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन की कंप्यूटर प्रशिक्षणशाला में 35 छात्र-छात्राओं कंप्यूटर की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण ले रहे हैं। यहां दो-दो घंटे के तीन बैच में तीन माह से छह माह की अवधि के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें बेसिक एडवांस, नोट पैड, वर्ल्ड पैन, इंटरनेट, एमएस आफिस, एमएस वर्ल्ड, पावर प्वाइंट, टेली विद जीएसटी, सीओसी प्लस प्लस, एचटीएमल का कोर्स शामिल है। जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित एवं सीएसआर हेड विकास सिंह ने बताया कि कंपनी सीएसआर के तहत शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के और भी कई कार्यक्रम आयोजित करती है।






