अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

गौशाला में बीमार और कमजोर गोवंश देख नाराज हुए डीएम

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। गजरौला ब्लाक के गांव मोहम्मदाबाद स्थित गौशाला में निरीक्षण के दौरान बीमार और कमजोर गोवंश देख जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी काफी नाराज हुए और उन्होंने संबंधितों को कड़ी फटकार लगाते हुए गोवंश का विशेष ध्यान रखने के निर्देश​ दिए।बृहस्पतिवार को अमरोहा के डीएम बीके त्रिपाठी ने सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल के संग गजरौला के गांव मोहम्मदाबाद ​ स्थित गौशाला का  निरीक्षण किया । जिलाधिकारी ने वहां खल, चोकर, भूसा, हरा चारा आदि की व्यवस्थाएं देखीं। पशुओं को  कमजोर हालत में देख जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश करते हुए कहा कि पशुओं को पोषण युक्त चारा दिया जाए। गौशाला में अधिकतर  पशु कमजोर हैं।  भूसे के साथ हरा चारा, खल, चोकर मिलाकर अवश्य दिया जाए । जिलाधिकारी ने गौशाला के विस्तार के संबंध में निर्देशित  करते हुए कहा कि वहां अधिक से अधिक पशु संरक्षित हो सकें। इस प्रकार निर्माण कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम समाज व अन्य खाली जो जमीन है उसमें नेपियर घास बुआई जाए ताकि पशुओं को हरे चारे की व्यवस्था पर्याप्त हो सके।  जिलाधिकारी ने कहा कि शीघ्र ही पुनः निरीक्षण किया जाएगा और अगले निरीक्षण तक गौशाला के विस्तार के लिए आवश्यक कार्यवाही व हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था केंद्र में हो जानी चाहिए । जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि  यह सुनिश्चित करें कि समय से सभी पशुओं का इलाज हो जाए कोई भी पशु बीमार नहीं रहना चाहिए। इनका नियमित चेकअप कराया जाए। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गौशाला से निकलने वाले गाय के गोबर का सदुपयोग के लिए वर्मी कंपोस्ट व गोबर के कंडे बनाने के लिए आवश्यक कार्यवाही किया जाए ताकि गोबर से होने वाली आय से गौशाला में गायों के रखरखाव में आने वाले खर्च की व्यवस्था हो सके। इस अवसर पर ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!