गजरौला मेें पालिका ने निकाली मैं भी 10 तक जागरूकता रैली

रैली को पालिका की अधिशासी अधिकारी गार्गी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। जनपद के गजरौला में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत मैं भी 10 तक रैली निकालकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उनसे गीला और सूखा कूड़ा पृथक कर पालिका की कूड़ा गाड़ियों में डालने की अपील की गई।
बुधवार की दोपहर तीन बजे गजरौला में बस्ती में स्थित नगर पालिका परिषद के कार्यालय से आरंभ हुई मैं भी 10 तक जागरूकता रैली को पालिका की अधिशासी अधिकारी गार्गी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर यह रैली निकाली जा रही है। साथ ही लोगों को साफ-सफाई का महत्व भी समझाया। कहा कि कूड़ा हमेशा कूड़ेदान में ही डालें। पालिका के कर्मी कूड़ा कलेक्शन के लिए डोर टू डोर जा रहे हैं। उन्हें गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करके दें। इस मौके पर पालिका के लेखाकार एवं नगर स्वच्छता प्रभारी आदेश अग्रवाल, लिपिक वेदप्रकाश, अजय गोस्वामी, वंदना अग्रवाल, साहुल शर्मा, वंशिक चौहान, अक्षय शुक्ला, कंप्यूटर आपरेटर कपिल कुमार, रविंद्र सिंह, शुभम सिंघल आदि भी मौजूद रहे।




