गजरौला में आरएसएस की प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी का आयोजन

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। जनपद के गजरौला में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। मंगलवार की शाम गजरौला में खंड विकास कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांत संयोजक धर्म जागरण गतिविधि जाघेंद्र ने कहा कि आज जरूरत हिंदु समाज को एकजुट होने की है। उन्होंने प्रबुद्धजनों से समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। बताया कि आरएसएस की लगने वाली शाखाओं में स्वस्थ समाज का निर्माण किया जाता है। उन्होंने सभागार में मौजूद प्रबुद्धजनों के विचार एवं सुझाव भी सुने। कार्यक्रम में आरएसएस के नगर सह संघ चालक सरदार पुसविंदर सिंह छीतरा, विभाग प्रचारक अतुल कुमार, नगर संघ चालक कमल अग्रवाल, नगर कार्यवाह जगदीप सिंह, शशांक कुमार, प्रदीप कुमार, पुनीत अग्रवाल, विवेक भारद्धाज, मनमोहन सिंह सैन, पूर्व सभासद चंद्रपाल सिंह पाल, महेंद्र प्रजापति, विचित्र भाटी,.एलसी गहलौत, कमल अग्रवाल, नवीन गर्ग, ईशान अग्रवाल, शिक्षक जोगिंदर सिंह, दिनेश अग्रवाल, सुबोध सिंघल, अनुज अग्रवाल शेरी आदि भी मौजूद रहे।





