यूपी बोर्ड के 250 छात्र-छात्राओं ने किया श्री वैंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी का भ्रमण

यूपी बोर्ड के 250 छात्र-छात्राओं ने किया श्री वैंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी का भ्रमणवैंकेटेश्वरा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण एवं कैरियर मार्गदर्शन योजना “नयी दिशा” का शुभारंभ
प्रदेश सरकार की इस योजना से दसवीं एवं बारहवीं विशेष रूप से यू.पी. बोर्ड के परीक्षार्थियों को सशक्त एवं सुरक्षित कैरियर विकल्प चुनने की राह होगी आसान – सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यक्ष श्री वैंकटेश्वरा समूह
जीवन में “फाइव एस (5S)” (सेल्फ कॉन्फिडेंस, सेल्फ एट्टीटयूड, सेल्फ टाइम मैनेजमेंट, सेल्फ आइडेंटिटी एवं सेल्फ यूनीकनेस) सफलता के मूल मंत्र है – डा. राजीव त्यागी, अंतरराष्ट्रीय प्रेरक वक्ता/ कैरियर कोच एवं प्रतिकुलाधिपति श्री वैंकेटेश्वरा विश्वविद्यालय
युवा विपरीत परिस्थितियों में भी मुस्कुराकर आगे बढ़ें, सफलता आपके क़दमों में होगी – प्रो. (डा.) वीपीएस. अरोड़ा, प्रधान सलाहकार एवं पूर्व कुलपति कुमाऊ विश्वविद्यालय
नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय / संस्थान में यूपी सरकार की बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए उच्च शिक्षण संस्थानों/ विश्वविद्यालयों में ‘शैक्षणिक भ्रमण एवं कैरियर मार्गदर्शन योजना’ के तहत ‘नयी दिशा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे यूपी बोर्ड के राजकीय विद्यालय से आए 250 से अधिक छात्र – छात्राओं ने संस्थान का भ्रमण कर विभिन्न उच्च शैक्षणिक पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए उनमे कैरियर एवं रोजगार की संभावनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय मोटिवेशनल स्पीकर एवं वैंकेटेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने कहा कि अच्छा गुणवत्तापूर्ण जीवन एवं एक अच्छा कामयाब नागरिक बनने के लिए जीवन में सफलता के “फाइव एस” (5S) मूलमंत्र है। जो किसी भी विपरीत परिस्थितियों से आपको निकालकर एक सफल नागरिक के रूप में स्थापित करती है।
बुधवार को श्री वैंकेटेश्वरा विश्वविद्यालय /संस्थान के डा. सीवी रमन सभागार में ‘शैक्षणिक कैरियर मार्गदर्शन एवं शैक्षणिक भ्रमण योजना’ “नयी दिशा” का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, प्रधान सलाहकार प्रो. (डा.) वीपीएस अरोड़ा, कुलपति प्रो. (डा.) कृष्ण कान्त दवे आदि ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने कहा कि जीवन में हर मोड़ पर किसी भी परिस्थिति में ““फाइव एस” (5S)” जो कि सेल्फ कॉन्फिडेंस (आत्मविश्वास), सेल्फ एट्टीटयूड (स्वयं नजरिया), सेल्फ टाइम मैनेजमेंट (स्वयं समय प्रबंधन), सेल्फ आइडेंटिटी (स्वयं की पहचान) एवं सेल्फ यूनीकनेस (आत्म विशिष्टता)के बल पर आप विपरीत परिस्थितियों से लड़ते हुए शिखर पर पहुंच सकते हैं।
संगोष्ठी को कुलपति डा. कृष्ण कान्त दवे, कुलसचिव डा. पीयूष पांडे, डा. अनिल जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डीन एकेडेमिक डा. राजेश सिंह, डा. लक्ष्मण सिंह रावत, डा. दिव्या गिरधर, डा. एसएन साहू, डा. योगेश्वर सिंह, डा. दिनेश गौतम, डा. टीपी सिंह, सौरभ मित्रा, डा. आशुतोष, डा. ओमप्रकाश, डा. अश्विन सक्सेना, मार्केटिंग निदेशक तरुण काम्बोज, प्रियंका द्विवेदी, काजल यादव, रुखसाना खातून, अली अहमद, काजोल वर्मा, इशिता जैन, अमन गुप्ता एवं मेरठ परिसर से निदेशक डा. प्रताप, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।













