अमरोहाउत्तरप्रदेश
बजरंग दल अमरोहा के जिला संयोजक बने योगेश
गजरौला में भाजपा नेता विपिन सागर ने साथियों के संग किया स्वागत

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। गजरौला निवासी छात्र नेता एवं भाजपा कार्यकर्ता योगेश चौधरी को बजरंग दल का जिला संयोजक मनोनीत किया गया है। रविवार को भाजपा नेता विपिन सागर ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं साथियों के संग योगेश चौधरी को पुष्पमालाएं पहनकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अंकित चौधरी, शैली चौधरी, संजीव सागर, सौरभ सिंह, भूपेन्द्र सिंह, रोहित सिद्धू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं योगेश चौधरी ने कहा कि वह संगठन के कार्यकर्ता हैं और इस नई जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को एकजुट करने और युवाओं को जोड़ने के लिए कार्य किए जाएंगे।



