’’राष्ट्रीय बेसबाॅल चैम्पियनशिप-2023’’ में उत्तराखण्ड को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय चैम्पियन बना उत्तर प्रदेश

दो सितम्बर से मैक्सिको में आयोजित होने वाली ’’इंटरनेशनल साउर्थन-वेस्ट्रन बेसबाॅल लीग’’ में जीतकर आने वाली टीम को भव्य आयोजन कर सम्मानित करेगा वेंक्टेश्वरा समूह- डा. सुधीर गिरि, अध्यक्ष यूपी बेसबाॅल फेडरेशन आफ इण्डिया एवं चेयरमैन वेंक्टेश्वरा समूह।
परंपरागत खेल कुश्ती, कबड्डी, हाॅकी समेत सभी खेलों एवं खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं को प्रभावी मंच देने का काम कर रहा है वेंक्टेश्वरा समूह- डा. राजीव त्यागी, आधिकारिक प्रतिनिधि समूह चेयरमैन एवं प्रतिकुलाधिपति श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय।
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एवं पूरे उत्तर प्रदेेेेेेेेेश के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। राष्ट्रीय बेसबाॅल फेडरेशन यूपी के अध्यक्ष एवं वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि की यूपी टीम ने भोपाल में आयोजित ’’राष्ट्रीय बेसबाॅल चैम्पियनशिप-2023’’ में चण्डीगढ़, पंजाब, छत्तीसगढ़ एवं फाइनल में उत्तराखण्ड की मजबूत टीम को हराकर ’’राष्ट्रीय चैम्पियनशिप’’ जीत ली है। उत्तर प्रदेश टीम के राष्ट्रीय चैम्पियन बनने पर डाक्टर सुधीर गिरि को बधाईयां देने वालो का तांता लग गया।
मंगलवार को अमरोहा जनपद के गजरौला में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित श्री वेंक्टेश्वर यूनिवर्सिटी में जश्न का माहौल रहा। यूपी की जीत से गदगद वेंक्टेश्वर समूह के चेयरमैन एवं बेसबाॅल फेडरेशन ऑफ इण्डिया में यूपी के चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि ने 2 सितंबरको मैक्सिकों में आयोजित होने वाली ’’इन्टरनेशनल साउथ वेस्ट्रन लीग’’ में प्रतिभाग करने वाली टीम को जीत की अग्रिम शुभकामनाऐं देते हुए इंटरनेशनल मेडल लाने पर नकद पुरस्कार एवं स्काॅलरशिप देने की घोषणा की। भोपाल के एलएनसीटी मैदान पर एक अगस्त से सात अगस्त तक आयोजित हुई ’’राष्ट्रीय बेसबाॅल चैम्पियनशिप-2023’’ के बारे में बताते हुए यूपी बेसबाॅल चैम्पियनशिप के अध्यश एवं वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि के आधिकारिक प्रतिनिधि एवं प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी ने बताया कि लीग मैच, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल में क्रमशः हरियाणा, छत्तीसगढ़, पंजाब जैसी दिग्गज टीमों को हराकर फाइनल में उत्तराखण्ड की बहुत ही मजबूत एवं गतवर्ष की चैम्पियन उत्तराखण्ड को तीन-एक से हराकर यूपी टीम पहली बार राष्ट्रीय चैम्पियन बनी। डाक्टर सुधीर गिरि को बधाईयां देने वालो में फेडरेशन अध्यश डाक्टर जोगिन्दर सिंह, पूर्व डीजीपी डाक्टर ओपी सिंह, डाक्टर अनुपम चैकसे, प्रधान सलाहकार डाक्टर वीपीएस अरोडा, सीईओ अजय श्रीवास्तव, प्रभारी कुलपति डाक्टर राकेश यादव, कुलसचिव डाक्टर पीयूष पाण्डेय, मुख्य सुरक्षा निदेशक रामयश सिंह, डाक्टर लक्ष्मण सिंह रावत, मेरठ परिसर से डाक्टर प्रताप सिंह, ब्रजपाल सिंह, अलका सिंह, दीपक कुमार, डाक्टर राजेश सिंह, मारूफ चौधरी, सीएफओ विकास भाटिया, बालाजी, अरुण गोस्वामी, एसएस बघेल, सीओ गुरूदयाल सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि शामिल रहे।









