जुबिलेंट इंग्रेविया और जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन के मेडिकल सेंटर पर किया ध्वजारोहण, देश के अमर शहीदों को नमन

जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में यूनिट हेड हितेंद्र अवस्थी एवं जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन के मेडिकल सेंटर पर डाक्टर सुजिंदर फोगाट एवं जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। गजरौला में जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड एवं जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन के मेडिकल सेंटर पर देश की आजादी की 77 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। ध्वजारोहण कर देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वालों को श्रद्धांजलि दी गई। जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में यूनिट हेड हितेंद्र अवस्थी एवं जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन के मेडिकल सेंटर पर डाक्टर सुजिंदर फोगाट एवं जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। मंगलवार को जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण के उपरांत यूनिट हेड हितेंद्र अवस्थी ने फैक्ट्री के कर्मठ एवं ईमानदार सुरक्षाकर्मियों को पुरस्कृत भी किया। साथ ही उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की। उन्होंने आजादी के पूर्व के भारत और आज के भारत की बदली तस्वीर पर भी प्रकाश डाला। जुबिलेंट में सुरक्षा अधिकारी सतेंद्र चौधरी ने आजादी की गाथा सुनाई। इस मौके पर जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित, अशोक राय, प्रताप महापात्रा, मनोज शर्मा, मोहम्मद खुर्शीद, अनुराग वार्ष्णेय, रामऔतार शर्मा, अनुप नौटियाल, संदीप चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं जुबिलेंट भरतिया मेडिकल फाउंडेशन के मेडिकल सेंटर पर ध्वजारोहण के उपरांत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। डाक्टर सुजिंदर फोगाट, जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित, डाक्टर एम माथुर, डाक्टर आरती, डाक्टर नेहा, महबूब अली, आशु, सोनू, जॉनी, सोफिया, तान्या, उदय चौधरी आदि मौजूद रहे। संचालन सुमित गर्ग ने किया।










