अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

स्याना में राज्यपाल का नगरवासियों ने जगह जगह किया स्वागत 

– दो दिवसीय दौरे पर गृह जनपद बुलंदशहर आए हैं केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

अक्षित अग्रवाल

स्याना (बुलंदशहर)। दो दिवसीय दौरे पर गृहजनपद में आए केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान बुधवार को कार द्वारा नगर में पहुंचे। नगर के बुगरासी मार्ग स्थित राज फार्म हाऊस में नगरवासियों ने राज्यपाल का जोरदार स्वागत किया। राज्यपाल ने कहा कि स्याना नगरवासियों से उनका पुराना लगाव है। वही राज्यपाल ने नगर के बुगरासी मार्ग निवासी व्यापारी उमेश गोयल की पत्नी  की आकस्मिक मृत्यु व भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप त्यागी के ताऊ वीरेंद्र त्यागी की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदना परिवार के साथ है। इस दौरान नगर में जगह जगह व्यापारियों व कस्बेवासियों द्वारा स्वागत भी किया गया। इस दौरान अमित त्यागी, दिव्यांश त्यागी, मांगेराम त्यागी, अशोक त्यागी, आशीष त्यागी, साजिद चौधरी, रिफाकत खान, सौरभ राय, खुर्रम अकरम, नीरज त्यागी, संजय क्षोत्रिय आदि मौजूद रहे।

स्याना में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान का स्वागत करते नगरवासी

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!