श्री वेंक्टेश्वरा में ’’एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट एंड पीडियाट्रिक्स लाइफ सपोर्ट’’ विषय पर दस दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। ग्लोरियस इन्टरनेशनल नर्सिंग रिसर्च फाउन्डेशन, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एवं विम्स के संयुक्त तत्वावधान में वेंक्टेश्वरा संस्थान में दस दिन तक चली राष्ट्रीय कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले नर्सिंग एवं मेडिकल के 450 से अधिक छात्र-छात्राओं को संस्थान प्रबन्धन एवं डीन नर्सिंग डा. एना ऐरिक ब्राउन ने सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया।
मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा संस्थान के ’’स्कूल ऑफ नर्सिंंग’’ की ओर से श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एवं ग्लोरियस इन्टरनेशनल नर्सिंग रिसर्च फाउन्डेशन यू के के संयुक्त तत्वावधान में ’’एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट एंड एडवांस पीडिया लाइफ सपोर्ट’’ विषय पर दस दिवसीय ’’राष्ट्रीय कार्यशाला’’ का समापन हुआ। इससे पूर्व वेंक्टेश्वरा संस्थान के डा. सीवी रमन सभागार में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला की ’’क्लोरिंग सेरेमनी’’ का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डा. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, सी ईओ अजय श्रीवास्तव, नर्सिंग डीन डा. एना ऐरिक ब्राउन आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित करके किया। यहां देश के विभिन्न नर्सिंग स्कूल एवं ग्लोरियस इन्टरनेशनल नर्सिंग रिसर्च फाउन्डेशन से आये विशेषज्ञों ने नर्सिंग एवं मेडिकल के छात्र-छात्राओं को दस दिन का गहन प्रशिक्षण देकर विभिन्न आपात स्थितियों में पीडितो की जान बचाने के बारे विस्तार से समझाया। समूह चेयरमैन डा. सुधीर गिरि ने शोध एवं अनुसंधान के बल पर ’’वेंक्टेश्वरा स्कूल ऑफ नर्सिंग को सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस’’ के रूप में विकसित करने की बात कही। इस अवसर पर प्रभारी कुलपति डा. राकेश यादव, डीन एकेडमिक डा. संजीव भट्, डा. रविन्द्र एच एन (संस्थापक, ग्लोरियस फाउन्डेशन), कुलसचिव डा. पीयूष पाण्डेय, मेरठ परिसर से डा. प्रताप, डा. बलराम कैथारिया, एसएस बघेल, नीतूश्रीपाल, पूजा, प्रतिभा, नीमा, अनुषा कर्णवाल, सुमनदीप, वैशाली, साहिल चौधरी, संजीव कुमार, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।










