श्री वेंक्टेश्वरा में ’’बढ़ते साईबर अपराध, सटीक जाँच, रोकथाम एवं साईबर सुरक्षा’’ विषय पर हुई संगोष्ठी

साईबर अपराधों की रोकथाम एवं साईबर सुरक्षा पर दिल्ली एवं यूपी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों एवं साईबर एक्सपर्ट एवं फोरेन्सिक विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण
बढ़ते आर्थिक अपराधों को रोकने में साईबर सिक्योरिटी सबसे महत्वपूर्ण- डा. सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह।
’’टेक्नीकल/हाईटेक अपराधियों को पकड़ने एवं साईबर क्राईम पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को चार कदम आगे सोचना होगा- रजनीश गुप्ता, ज्वाईंट पुलिस कमिश्नर, दिल्ली पुलिस।
वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में ’’ईथीकल हैकिंग’’ समेत साईबर क्राईम से सम्बन्धित पाठ्यक्रम इसी सत्र से शुरू, दिल्ली पुलिस/यूपी पुलिस/बैंकिंग सेक्टर/आर्म्ड फोर्स को देगे फ्री ट्रेनिंग- डा. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय।
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में दिल्ली एवं यूपी पुलिस की ओर से ’’साईबर सुरक्षा एवं साईबर क्राईम की सटीक जाँच एवं प्रभावी रोकथाम’’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें यूपी एवं दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने विस्तार से साईबर क्राईम, इसकी सटीक जाँच एवं इसके प्रभावी रोकथाम के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मंगलवार को श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के सीवी रमन सभागार में आयोजित ’’साईबर सुरक्षा एवं साईबर क्राईम की सटीक जाँच व प्रभावी रोकथाम’’ विषय पर आयोजित सेमीनार का शुभारम्भ समूह चेयरमेन डा. सुधीर गिरि, ज्वाईंट कमिश्नर दिल्ली पुलिस रजनीश गुप्ता, एसपी साईबर क्राईम डा. केके सरोज, प्रधान सलाहकार वीपीएस अरोड़ा, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
इस अवसर पर सीईओ अजय श्रीवास्तव, ग्रुप एडवाईजर आरएस शर्मा, कुलपति प्रोफेसर राकेश यादव, डा. पीयूष पाण्डेय, डा. राजेश सिंह, डा. एलएस रावत, डा. सीपी सिंह, डा. तेजपाल सिंह, डा. एसएन साहू, डा. योगेश्वर शर्मा, डा. रामयश, डा. राहुल, डा. ओमप्रकाश, डा. अश्विन, डा. राजवर्द्धन, डा. मोहित शर्मा, फैजान, आशी नायर, शिल्पा राणा, गुरुदयाल कटियार, अरुण गोस्वामी, एसएस बघेल, संजीव राय, प्रीतपाल, मेरठ परिसर से प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।












