श्वाब फाउंडेशन ने जीता सोशल एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2024 पुरस्कार

स्विट्जरलैंड के दाबोस में की गई पुरस्कार की घोषणा, जानकारी होने पर जुबिलेंट प्रबंधन में खुशी की लहर
जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन और विश्व आर्थिक मंच की सहयोगी संस्था श्वाब फाउंडेशन फॉर सोशल एंटरप्रेन्योरशिप रहे आर्गनाइजर
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन और विश्व आर्थिक मंच की सहयोगी संस्था श्वाब फाउंडेशन फॉर सोशल एंटरप्रेन्योरशिप ने सोशल एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयक 2024 पुरस्कार जीता है। बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा स्विटजरलैंड के दाबोस में की गई। जानकारी होने पर जुबिलेंट प्रबंधन में खुशी की लहर है।
बृहस्पतिवार को स्विटजरलैंड के दाबोस में आयोजित समारोह में इस पुरस्कार की घोषणा की गई। जुबिलेंट प्रबंधन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि फ्रंटियर मार्केट्स की संस्थापक और सीईओ अजायता शाह और उजाला सिग्नस हॉस्पिटल्स के संस्थापक और निदेशक शुचिन बजाज प्रतिष्ठित श्वाब फाउंडेशन सोशल इनोवेशन अवार्ड्स के लिए चुने गए 16 संगठनों में से हैं। वे 891 मिलियन लोगों के जीवन में सीधे सुधार लाने वाले 477 परिवर्तन नेताओं के वैश्विक समुदाय में शामिल होंगे। श्वाब फाउंडेशन द्वारा सोशल इनोवेटर्स ऑफ द ईयर के 2024 पुरस्कार विजेताओं को चार श्रेणियों – सोशल एंटरप्रेन्योर्स, पब्लिक सोशल इनोवेटर्स, कॉर्पोरेट सोशल इनोवेटर्स और कलेक्टिव सोशल इनोवेटर्स में चुना गया है। भारतीय सामाजिक उद्यमियों, अजायता शाह और शुचिन बजाज को सामाजिक उद्यमी पुरस्कार श्रेणी (सामाजिक मुद्दों को सीधे संबोधित करने के लिए नवीन, बाजार-आधारित दृष्टिकोण अपनाना) के तहत सम्मानित किया गया है। जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने बताया कि डा. शुचिन बजाज आर्थिक रूप से कमजोरों के लिए उनकी सुविधा और कम कीमत पर सुपर-स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें 2023 में भी इस पुरस्कार के लिए चुना गया था। इस पुरस्कार के मिलने से जुबिलेंट में खुशी की लहर है।




