कोई भी फरियादी भटका तो कार्रवाई को तैयार रहें पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अमरोहा जनपद के थाना डिडौली में सुनी सुनी फरियादियों की शिकायतें
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने दो टूक कहा कि यदि कोई भी फरियादी भटका और जनशिकायतों के निस्तारण में वापरवाही सामने आई तो संबंधित पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी पर कार्रवाई होना तय है। इसलिए शासन की मंशा के अनुसार जनशिकायतों को बेहद गंभीरता से लें।
शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द ने संयुक्त रूप से थाना डिडौली में थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की शिकायतों को सुना । जिलाधिकारी ने थाना समाधान रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर धारा 107 और 116 रजिस्टर अवलोकन कर संबंधित बिंदुओं पर थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह से जानकारी हासिल की। जिलाधिकारी ने प्रत्येक ग्राम का 107 और 116 का रजिस्टर अलग-अलग बनाए जाने के निर्देश थाना प्रभारी को दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना दिवस में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लें। फरियादी की समस्याओं गम्भीरता से सुने और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं । यह ध्यान दें कि कोई भी शिकायत ज्यादा दिन तक लंबित न रहे। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी और थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि थाना समाधान दिवस में भूमि संबंधी फरियादियों की शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चत किया जाए । पुलिस और राजस्व की टीम संयुक्त रूप से मौके पर जाकर निस्तारण कराये। कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में सरकारी जमीन पर कब्जा होना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । कहीं पर भी चक रोड तालाब चारागाह सहित अन्य सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत मिली तो सम्बन्धित की खैर नहीं होगी ।जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि थाना दिवस में की जाने वाली कार्यवाही को प्रभावी बनाया जाए। शिकायतकर्ता की समस्या का निस्तारण समय से और गुणवत्तापूर्ण करना सुनिश्चित करें । कहीं पर भी लापरवाही संज्ञान में आई तो बख्सा नहीं जाएगा संबंधित की जिम्मेदारी फिक्स कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। थाना दिवस का रजिस्टर मेंटेन करें और समय सीमा के अंदर निस्तारण सुनिश्चित करें ।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री के दृष्टिगत जन सेवा केंद्र के संचालकों लेखपाल कानून गो की मीटिंग भी की और अधिक से अधिक फार्मर का पंजीकरण कराये जाने के निर्देश लेखपाल और कानून गो को दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर सुधीर कुमार भी मौजूद रहे।



