अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

जुबिलेंट में नहीं किया जाता किसी भी घातक रसायन का उत्पादन 

जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में आयोजित सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम में कार्यकारी उपाध्यक्ष सीवी भारद्वाज ने दी जानकारी
यूनिट हेड हितेंद्र अवस्थी एवं सीएसआर प्रमुख विवेक प्रकाश, निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने बताईं कंपनी की कार्ययोजनाएं 
नवनीत अग्रवाल 
अमरोहा। गजरौला में स्थित जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में आयोजित सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम में समाज के प्रतिष्ठित लोगों एवं मातृशक्ति ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान प्रबंधन ने अपनी कार्ययोजनाओं के संबंध में बिंदुवार जानकारी दी। वहीं सभी ने क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के लिए जुबिलेंट प्रबंधन की प्रशंसा भी की। कार्यक्रम के अंत में आग लगने पर उसे बुझाने का मॉक ड्रिल भी किया गया।

बृहस्पतिवार को जुबिलेंट के आफीसर्स क्लब में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जुबिलेंट में कार्यकारी उपाध्यक्ष सीवी भारद्वाज, यूनिट हेड हितेंद्र अवस्थी, देवेंद्र बंसल, सीएसआर प्रमुख विवेक प्रकाश, निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रबंधन की ओर से अधिकारियों ने जुबिलेंट की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। यहां उत्पादित विभिन्न केमिकल के बारे में बताया। बताया कि च्विंगम, चॉकलेट, जीवन रक्षक दवाएं, सेनिटाइजर, क्रीम, फेशवाश आदि समेत खानपान की विभिन्न वस्तुओं में प्रयुक्त होने वाले केमिकल का उत्पादन किया जाता है। जुबिलेंट के कार्यकारी उपाध्यक्ष सीवी भारद्वाज ने यह भी स्पष्ट किया कि जुबिलेंट में किसी भी प्रकार के घातक रसायन का उत्पादन नहीं किया जाता है और प्रदूषण की रोकथाम के लिए भी यहां उच्च स्तरीय उपकरण लगे हुए हैं। जिनकी मानीटरिंग वह स्वयं दिल्ली में बैठकर करते हैं। सुरक्षा मानकों का भी पूरी तरह अनुपालन किया जाता है। यूनिट हेड हितेंद्र अवस्थी ने कहा कि जुबिलेंट काबिल स्थानीय युवकों को रोजगार देने के लिए कृतसंकल्पित है। निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में विस्तार से बताया। जेबीएफ के मेडिकल हेड डा. सुजिंदर फोगाट,  सीएसआर कार्यक्रम अधिकारी विकास कुमार, श्रेया वर्मा, बूंदी सिंह, नवनीत ग्रेवाल, सुरक्षा अधिकारी सतेंद्र चौधरी, मनोज शर्मा, अशोक राय, अनुराग वार्ष्णेय, कृपाल सिंह, खुर्शीद अहमद, हाजी अब्दुल सलाम, रमेश चंद्र प्रशांत, सभासद फुरकान अली, खड़ग सिंह, हरपाल सिंह,  डा.आशुतोष शर्मा, कैप्टन सूदन सिंह, तेजवीर सिंह अलुना, नवीन गर्ग, विनोद अग्रवाल, इनरव्हील क्लब हसनपुर की पूर्व अध्यक्ष संगीता अग्रवाल, सतेंद्र सिंह, रविराज सिंह , राजेंद्र सिंह, प्रदीप धारीवाल, संजीव अग्रवाल, संचालन शिक्षक पृथ्वी सिंह ने किया।  

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!