अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

बुगरासी-दौलतपुर रूट पर बस नहीं, बोर्ड की परीक्षाओं में होगी परेशानी

अजय गर्ग

बुगरासी (बुलंदशहर)। बुगरासी-दौलतपुर रोड पर पिछले तकरीबन दो दशक से बस सेवा नहीं होने के कारण इस रूट पर पड़ने वाले गांव के विद्यार्थियों को भारी परेशानी होगी। 22 फरवरी से बोर्ड की परीक्षा हैं और इस रूट पर कई गांव के विद्यार्थी बुगरासी पढ़ते आते हैं। कई बार मांग के बावजूद भी इस रूट पर कोई बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। 

बुगरासी से दौलतपुर की दूरी लगभग 12 किलोमीटर है। इस रूट पर बरहाना, किरयावली, मांकड़ी, चंदियाना, गेसूपुर आदि सहित अनेक गांव पड़ते हैं। तकरीबन दो दशक पूर्व तक इस रूट पर जहांगीराबाद-अनूपशहर यूनियन की प्राइवेट बसों का संचालन होता था। उस दौरान यह रास्ता बहुत ज्यादा उबड़-खाबड़ था। बरसात के दिनों में रास्ते में पानी भरने के कारण अक्सर बस पानी सूखने तक दो सप्ताह के लिए बंद हो जाती थीं। पानी सूखने के बाद फिर से बस सेवा शुरू हो जाती थी। एक बार बारिश बंद होने के बाद जब बस सेवा बंद हुई तो उसके बाद से आज तक भी बस सेवा शुरू नहीं की गई है। इस रूट पर पड़ने वाले गांव के सैंकड़ों विद्यार्थी पढ़ने के लिए बुगरासी सहित अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई के लिए आते हैं। निजी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी तो स्कूल वाहन से आते-जाते हैं। लेकिन कस्बे के इंटर कॉलेज के लिए विद्यार्थी पैदल या साईकल से ही आते-जाते हैं। अब 22 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को काफी समय आने-जाने में ही खराब करना पड़ेगा। इनके अतिरिक्त इस रूट पर पड़ने वाले गांव के ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी होती है। सुभाष गिरि, विपिन शास्त्री, अख्तर अहमद, पप्पू लोधी, दानिश अहमद का कहना है कि दो दशक पूर्व तक बस बुगरासी-दौलतपुर रूट पर बस सेवा थी। एक बार तेज बारिश के बाद सड़क पर पानी भरने के बाद बंद हुई बस सेवा आज तक भी शुरू नहीं की गई है। जब भी गांव के लिए लोग बाहर शहर से बुगरासी तक आते हैं तो बुगरासी से दौलतपुर में पड़ने वाले गांव के लिए अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी होती है। यात्रियों को मजबूरन पैदल यात्रा करनी पड़ती है। कई बार ग्रामीणों ने इस रूट पर बस चलाने की मांग की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पाई। अब बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होंगी। विद्यार्थियों का काफी समय आने-जाने में बेकार करना होगा। यदि बस सेवा होती तो समय की बचत कर विद्यार्थी समय का सदुपयोग करते।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!